ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत Bihar News: श्राद्ध से लौटते वक्त बुझ गई दो जिंदगियां… सड़क पर तड़पते रहे दोस्त, सुबह हुई तो मिली मौत की खबर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम पति को नहीं मिलेगा हक! इन महिलाओं की संपत्ति पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किसे मिलेगा अधिकार

Home / news / बेगूसराय गोलीकांड: 7 पुलिस पदाधिकारियों पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंड

बेगूसराय गोलीकांड: 7 पुलिस पदाधिकारियों पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंड

14-Sep-2022 10:53 AM

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां गोली कांड को लेकर एसपी योगेंद्र कुमार ने कार्रवाई करते हुए 7 पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इन पदाधिकारियों पर गस्ती में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है, जिसपर जिला एसपी ने कार्रवाई की है। सस्पेंड किए गए पदाधिकारियों में तीन दारोगा शामिल है।




आपको बता दें, इस घटना को महज 15 घंटे हो गए, लेकिन पुलिस की नींद अब खुली है। बेगूसराय में मंगलवार को बाइक सवार अपराधियों ने 11 लोगों को गोली मार दी थी।



अपराधियों ने नेशनल हाइवे 31 और 28 पर 6 से ज्यादा जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। बेगूसराय जिले में ही ये दोनों नेशनल हाइवे मिलते हैं, वहीं इस घटना को अंजाम दिया गया। बाइक सवार बदमाश आधुनिक हथियार से लैस थे। वे नेशनल हाइवे पर निकले और अपने हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग करते रहे।