सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
14-Dec-2024 06:31 PM
By First Bihar
BEGUSARAI: पैसे के लेनदेन में दोस्त ने दोस्त को गोली मार दी। बेगूसराय में आपसी रंजिश को लेकर दोस्त ने दोस्त को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव के मिल्की गाछी की है। बताया जाता है कि पैसे के लेनदेन में घटना को दिया अंजाम दिया गया है। घायल युवक का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घायल युवक की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव वार्ड-8 के रहने वाले संजीव सिंह के 28 वर्षीय पुत्र चीकू कुमार के रूप में हुई है। घायल युवक ने बताया कि गांव के ही सोनू कुमार ने गोली मारी है। पैसे को लेकर के दोनों दोस्तों के बीच विवाद चल रहा था। इसी रंजिश को लेकर सोनू कुमार ने घटना को अंजाम दिया है।
चीकू ने बताया कि मेरा भी 20 हजार रुपया सोनू के यहां बकाया है। सोनू से पैसे का विवाद हुआ जिसके बाद गोली मारकर वो फरार हो गया। पहले तो एक गोली चलाई जो गोली बाइक पर लगी, उसके बाद दूसरी गोली चलाई तो बाएं हाथ में लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चकिया थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
हालांकि सदर अस्पताल में मौजूद राजौरा गांव के रहने वाले पीड़ित अजय सिंह के पुत्र छोटू ने बताया कि घायल युवक चीकू का मौसेरा भाई राजौरा में रहता है। जब उसके मौसेरे भाई के साथ सिमरिया गांव गया तो वहां भी मेरे साथ चिक्कू मारपीट कर 6 हजार रूपया ले लिया था और मोसैरा भाई से भी जबरदस्ती 10 हजार रुपया ले लिया था। जिसका सबूत भी मेरे पास है। यह अपराधी प्रवृत्ति का है, इस पर कई मामला दर्ज होने की भी बात कही है। गांव के लोगों को प्रताड़ित भी करता है। घटना के संबंध में चकिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिली है लेकिन गोली कैसी लगी इसका क्या कारण है इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.