ब्रेकिंग न्यूज़

मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण

BIHAR NEWS : बीच सड़क पर धू-धूकर जलीं दो महिलाएं, धुप सेंकने के दौरान हुआ ट्रांसफार्मर ब्लास्ट

BIHAR NEWS : बीच सड़क पर धू-धूकर जलीं दो महिलाएं,  धुप सेंकने के दौरान हुआ ट्रांसफार्मर ब्लास्ट

02-Dec-2024 02:13 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां पटना सुरक्षा बांध पुनपुन रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिम स्थित एक 63 केवी का ट्रांसफार्मर सोमवार की सुबह अचानक फट गया। हादसे के वक्त वहां से गुजर रही दो महिला और एक बच्ची बुरी से जख्मी हो गई है। ट्रांसफार्मर फटते ही निकले गर्म तेल के छिंटे से महिला बुरी तरह जल गई है। 


जानकारी के मुताबिक, जख्मी यशोदा देवी उम्र करीब 48 वर्ष और सरीता देवी की उम्र करीब 32 वर्ष के आस पास है। जख्मी दोनों महिला बघपुर पुनपुन सुरक्षा बांध निवासी हैं। दोनों महिलाओं और बच्ची एक ही परिवार की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक साथ दो महिला और एक बच्ची के शरीर में आग लगा देख वहां अफरा तफरी की स्थिति बन गई। 


स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने किसी तरह कपड़ा लपेटकर तीनों घायलों इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मौके पर सूचना मिलते ही पहुंची फायर ब्रिगेड बिजली विभाग और स्थानीय थाना पुलिस की टीम ने किसी तरह ट्रांसफार्मर में लगी आग को बुझाया।  घटना की पुष्टि करते हुए परसा बाजार थाना प्रभारी मेनका रानी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर के ब्लास्ट होने से तीनों महिलाएं घायल हुई हैं। 


स्थानीय लोगों ने बताया कि परसा बाजार थाना क्षेत्र के बागपुर गांव में सोमवार को तीनों महिलाएं ट्रांसफार्मर के नीचे धूप में बैठी हुई थी। इसी दौरान अचानक बिजली का ट्रांसफार्मर ब्लास्ट कर गया। तीनों महिलाएं इसकी चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई। परसा बाजार थाना प्रभारी मेनका रानी ने बताया कि तीनों एक ही गांव की निवासी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है तीनों महिलाएं आपस में  मां बेटी और नतनी हैं।