ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला

Home / news / BDO साहब बनेंगे विधायक, नौकरी से इस्तीफा देने के बाद तेजस्वी ने दिया...

BDO साहब बनेंगे विधायक, नौकरी से इस्तीफा देने के बाद तेजस्वी ने दिया टिकट

11-Oct-2020 01:46 PM

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब महज बाकी हैं. पहले चरण के नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद दूसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. इस बार चुनाव में कई अफसर विधायक बनने का सपना देख रहे हैं. हालांकि इस रेस में बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय चुनावी मैदान में उतरने से पहले ही पिछड़ गए. क्योंकि जेडीयू ने उन्हें टिकट नहीं दिया. वहीं दूसरी ओर से बीडीओकी नौकरी से इस्तीफा देने वाले डॉ. गौतम कृष्ण को तेजस्वी ने टिकट दे दिया है.


नवहट्टा प्रखंड के बीडीओ रहे डॉ. गौतम कृष्ण अपनी नौकरी से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने का फैसला किया था. इस्तीफे के बाद इन्होंने आरजेडी की सदस्यता ले ली थी. उम्मीद लगाई जा रही है कि तेजस्वी उनको राजद के टिकट पर चुनावी मैदान में उतार सकते हैं और बिलकुल ऐसा ही हुआ है. तेजस्वी ने इन्हें महिषी विधानसभा क्षेत्र से राजद का उम्मीदवार बनाया है.


डॉ. गौतम कृष्ण को राष्ट्रीय जनता दल से टिकट मिलने के बाद आरजेडी ने ट्वीट कर लिखा है कि "युवा नेता तेजस्वी जी विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं को इस बार राजनीति में मौका दे रहे है. नए दौर में नया बिहार है." आपको बता दें कि गौतम कृष्ण नवहट्टा प्रखंड से बतौर प्रखंड विकास पदाधिकारी के तौर पर अपनी नौकरी की शुरुआत की थी पर भय,भूख व भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर प्रशासन और सरकार से टकराव होने लगा और इसी बीच उन्होंने अपने नौकरी से त्याग पत्र देकर चुनाव लड़ने का मन बना लिया.


डॉ. गौतम कृष्ण महिषी विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी के रूप में अपना दावा ठोक रहे थे. उन्होंने जिस विधानसभा सीट से दावा किया था, उसी विधानसभा क्षेत्र के एक प्रखंड में डॉ. गौतम कृष्ण एक साल तक बीडीओ की नौकरी कर लोगों का अनवरत सेवा किये. पूर्व बीडीओ गौतम कृष्ण कहते हैं कि कि जो अभी वर्तमान सरकार है उसका सबकुछ उलट-पुलट और भ्रष्टाचार युक्त है.  ईमानदारी से काम करने वालों को प्रताड़ित किया जाता है. इसलिए वह भय, भूख, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जनता के बीत आए हैं. अब देखना लाजिमी होगा कि बीडीओ की नौकरी छोड़कर जनता की सेवा का प्रण कितना सफल होगा, यह तो आने वाला वक्त तय करेगा.