ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

टाइटैनिक बन गई बीडीओ की कार, कई घंटों तक डूबी रह गई बाढ़ की पानी में...

08-Jul-2019 09:56 PM

By 7

JHARKHAND : चतरा जिले के कुंदा प्रखंड विकास पदाधिकारी ‘जल शक्ति अभियान’ में शामिल होने जा रहे थे तभी उनकी कार टाइटैनिक जहाज के तरह जल समाधी ले ली. हालांकि बाढ़ की पानी में कार बहने से पहले उसमें बैठे बीडीओ, ड्राइवर-कर्मचारी और कुछ ग्रामीण जान बचाकर भाग निकले. बताया जाता है कि बीडीओ की टाटा सुमो गाड़ी को तक़रीबन 17 घंटों के बाद निकाला जा सका. पूरी घटना जिले के कुंदा और चतरा सीमा इलाके की है. जहां चिलोई नदी में कुंदा प्रखंड की बीडीओ कृतिबाला लकड़ा की गाड़ी बाढ़ की पानी में डूब गई. गाड़ी में पानी व बालू घुस गया, जिसकी वजह से निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बड़ी मुश्किल से नदी से निकालने के बाद कार को चतरा ले जाया गया. लगभग 17 घंटे बाद पुलिस ने ग्रामीणों व जेसीबी की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि बीच नदी में फंसी कार को बीडीओ के कर्मचारी और अन्य ग्रामीण नदी से निकालने में जुटे थे. इसी दौरान लोगों ने नदी की गर्जना सुनी. देखा कि नदी में पानी भर रहा है. यह देख लोग किनारे की ओर भागे. लोगों के किनारे पर पहुंचने के कुछ ही क्षण बाद नदी उफना गयी. नदी के वेग में बीडीओ सह सीओ की टाटा सुमो कार बहकर दूर चली गयी. हालांकि, कार में बालू भर जाने की वजह से कार दूर नहीं गयी.