ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / BCA इंफ्रास्ट्रक्चर समिति की बैठक में बड़ा निर्णय, प्रदेश में बनेंगे चार...

BCA इंफ्रास्ट्रक्चर समिति की बैठक में बड़ा निर्णय, प्रदेश में बनेंगे चार नए स्टेडियम, खिलाड़ियों को मिलेगी पहले से अधिक सुविधा

20-Jun-2023 11:08 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन देव ज्योति की अध्यक्षता में आज इंफ्रास्ट्रक्चर समिति की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में एसोसिएशन में खाली पड़े हुए दो पदों पर राजेश कुमार कमलिया और विष्णु चौधरी की नियुक्ति की गई।


इसके साथ ही साथ बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में राज्य में 4 जगहों पर सभी तरह की सुविधाओं से युक्त मैदान बनाने का निर्णय नहीं लिया गया। इसके अलावा प्रदेश में खराब पड़े हुए मैदानों का फिर से जीर्णोद्धार करने के लिए बिहार सरकार से अनुशंसा करने का निर्णय लिया गया।


 इसके अलावा इस बैठक में 8 से 10 हज़ार दर्शकों की क्षमता वाले बाक्स नेट प्रैक्टिस, जिम, इनडोर फैसिलिटी तथा 80 से 100 लोगों के रहने की व्यवस्था उपलब्ध कराने की भी चर्चा की गई। 


वहीं, इस बैठक के दौरान कमेटी के चेयरमैन देव ज्योति ने कहा कि हमारी योजना बिहार के क्रिकेटरों को खेलने, प्रैक्टिस करने के लिए मैदानों की कमी ना पड़े, इसके लिए कार्य करने की है। इसके आगे उन्होंने कहा कि, हमारे अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी और बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों के सहयोग से यह कमेटी क्रिकेटिंग संसाधन के मामले में अभूतपूर्व कार्य करने को संकल्पित है।