Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा
21-Nov-2024 12:14 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां ट्रेन की चपेट में आने से ननद और भाभी की मौत हो गई। यह घटना मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेल खंड के ढोली और डूबहा स्टेशन के बीच मझौलिया रेल गुमटी के पास की है। दोनों महिलाएं रिश्ते में ननद-भौजाई बताई जा रही हैं और ट्रैक पार करते समय यह हादसा हुआ।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
वहीं, मृतका की पहचान मझौलियां निवासी रामसेवक राय के पुत्री ढोरिया देवी व दूसरे मृतका की पहचान धर्मेंद्र राय की पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 112 टीम एवं रेल पुलिस को दिया। घटनास्थल पर पहुचीं मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस घटना को लेकर पूर्व जिलापरिषद सदस्य मो. फैयाज ने बताया कि "ग्रामीण इलाका होने के कारण सुजावलपुर में साप्ताहिक बाजार लगता है। दोनों महिलाएं समान की खरीदारी करने बाजार गई थी। बाजार से लौटने के क्रम में ट्रैक क्रॉस कर ही रही थी तभी तेजी से आ रही ट्रेन के चपेट में आने से दोनों महिलाएं की मौके पर मौत हो गई है। " मृतक के साथ घटनास्थल पर मौजूद 10 वर्षीय उसके पुत्र ने घटना की जानकारी परिजनों को दिया है।
इधर, घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्वजनों के बीच चीत्कार मच गया. स्वजनों ने बताया कि दोनों महिलाएं अपने परिवार का सहारा थीं। उनकी इस तरह अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोगों ने रेलवे और प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इस रेलवे फाटक पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। लोग मजबूरी में बिना फाटक वाले इस ट्रैक को पार करते हैं, पूर्व में भी वहां कई हादसा हो चुके है।