ब्रेकिंग न्यूज़

गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

बैरिया बस स्टैंड से हथियारों का जखीरा बरामद, एक अपराधी को पुलिस ने दबोचा,कोलकाता से लाया गया था हथियार

12-Oct-2022 04:54 PM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY: पटना सिटी के अगमकुआं थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बैरिया बस स्टैंड से हथियारों के जखीरा के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। पटना पुलिस और एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। हथियारों का यह जखीरा कोलकाता से मंगवाया गया था जिसका इस्तेमाल दिवाली में किया जाना था। दिवाली में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना अपराधियों ने बना रखी थी लेकिन अपराधियों के मंसूबे पर पुलिस ने पानी फेर दिया।


सिटी डीएसपी अमित रंजन ने बताया कि पिछले दिनों पटना पुलिस और एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना के बाहर से आए अपराधी आर्म्स की तस्करी कर रहे हैं। हथियार को कोलकाता से पटना बस से लाया जा रहा है। 


मिली सूचना के आधार पर बैरिया बस स्टैंड में छापेमारी के लिए पुलिस पहुंची जहां से एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान जमुई निवासी मो. तौशिफ आलम के रूप में की गयी है। उसके पास से अर्धनिर्मित पिस्टल का बैरल 25 पीस, स्लाइडर 25 पीस, बॉडी 25 पीस, कैश और मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।