रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम
07-May-2024 09:00 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना में मौसम का मिजाज बदला है। मौसम विभाग ने आंधी,तुफान और तेज बारिश की चेतावनी दी थी। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद पटना में बारिश शुरू हो गयी है। तेज आंधी और बारिश होने से पटना का मौसम सुहाना हो गया है। अब मौसम विभाग ने वैशाली, नालंदा, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जिले के लिए भी अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में अगले तीन घंटे के अंदर तेज आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जतायी गयी है। इस दौरान ओलावृष्टि और वज्रपात की भी चेतावनी जतायी गयी है। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अगले तीन घंटे के भीतर 11 जिलों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।
मौसम विभाग की माने तो इन जिलों के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, 30-40 किलोमीटर तक हवा की गति के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहें। यदि आप खुले में हो तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। वही किसान अपने खेतों में ना जाए एवं मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।