समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल
01-Jul-2024 02:30 PM
By First Bihar
DESK: यदि आप रात में सड़क पर चल रहे हो और तेज आंधी बारिश हो रही हो। तभी सड़क पर मगरमच्छ चलता हुआ दिख जाए तो सोचिए कैसा लगेगा। यही नजारा देखकर लोग हैरान हैं। इस बात की चर्चा खूब हो रही है कि कल रात हमने रोड पर मगरमच्छ को चलते देखा।
दरअसल यह मामला महाराष्ट्र के रत्नागिरी का है जहां मूसलाधार बारिश के बीच एक मगरमच्छ रोड पर घूमने के लिए निकल गया। जो लोग देर रात गाड़ी से यहां से होकर गुजर रहे थे उनकी नजर जब इस मगरमच्छ पर पड़ी तो वो हैरान रह गये। तुरंत ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोक दिया और लोग अपने मोबाइल से मगरमच्छ का वीडियो बनाने लगे। रविवार की रात इस अनोखी तस्वीर को कुछ लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड कर दिया और देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी दंग रह गये। मगरमच्छ वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड तेजी से कर रहा है।
आधी रात को 8 फुट लंबा मगरमच्छ सड़क पर टहलते दिखा तो सभी दंग रह गए। वहां मौजूद लोगों ने इस अनोखी घटना को कैमरे में कैद कर लिया। कुछ ही घंटे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया। रत्नागिरी के चिपलुन इलाके के वायरल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे 8 फुट लंबा मगरमच्छ सड़क पर इधर-उधर घूम रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क के पास बहने वाली शिवा नदी में कई मगरमच्छ रहते हैं। इसी नदी से निकलकर मगरमच्छ रोड पर आ गया।