होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
28-Apr-2022 03:29 PM
SAMASTIPUR: शादी विवाह का मौसम चल रहा है लोग बढ़-चढ़ कर इसमें शामिल हो रहे हैं। समस्तीपुर में भी शादी समारोह था। जनमासा से बारात लड़की के घर के लिए निकली थी। उस बारात में एक युवक भी शामिल हुआ था जिसे अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
युवक को गोली मारने के बाद अपराधी भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। वही बारातियों में इस घटना को लेकर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। अचानक से बैंड का बजना बंद हो गया। कुछ देर के तक तो लोग समझ नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है क्योंकि सभी बाराती बैंड की धुन पर झूम रहे थे।
लेकिन जब गोली की आवाज हुई तब बैड बजा रहे लोग भी भागने लगे और इस दौरान हड़कंप मच गया। बाद में पता चला कि गोली एक युवक को लगी है जिसे आनन फानन में इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया गया लेकिन युवक ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया।
घटना चकमेहसी थाना क्षेत्र के चकहैदर गांव की है जहां बारात में शामिल एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान वारिसनगर थाना इलाके के राेहुआ गांव निवासी 25 वर्षीय मिंटू ठाकुर के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि वारिसनगर थाना क्षेत्र के राेहुआ गांव से बारात बुधवार की रात चकहैदर गांव निवासी राम नारायण चौधरी के घर पहुंची थी। उनकी पौत्री की शादी थी।
बारात जैसे ही पहुंची उसमें अज्ञात व्यक्ति भी शामिल हो गया और रोहुआ गांव निवासी 25 वर्षीय मिंटू कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।