ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति

बैंक में कैश डिपॉजिट करने गये पेट्रोल पंप कर्मी से 10 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

बैंक में कैश डिपॉजिट करने गये पेट्रोल पंप कर्मी से 10 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

14-Feb-2022 07:54 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अपराधी बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पूर्णिया के कसबा थाना क्षेत्र स्थित बाजार का है जहां पेट्रोल पंप कर्मचारी से 10 लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गये। पंट्रोल पंप कर्मी से पुलिस पूछताछ कर रही है वही सीसीटीवी को भी खंगालने में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही लूटेरे सलाखों के पीछे होंगे। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि कसबा बाजार स्थित बाबा पेट्रोल पंप के कर्मचारी चिंतरंजन कुमार यादव दस लाख रुपये लेकर स्टेट बैंक में जमा कराने 3 बजकर 20 मिनट पर निकला था। पेट्रोल पंप के मैनेजर संतोष कुमार ने बताया कि 3 बजकर 24 मिनट पर चितरंजन का फोन आया कि बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर सारा कैश लूट लिया है। 


जिसके बाद मैनेजर ने इस सूचना तत्काल कसबा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कस्बा थाना इंचार्ज अमित कुमार एवं पूर्णिया सदर डीएसपी सरोज कुमार भारती ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। 


वही कर्मी चितरंजन से पूछताछ की जा रही है। वही उसके मोबाइल और पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। डीएसपी सरोज कुमार भारती ने बताया की घटना का उद्भेदन जल्द किया जाएगा। उन्होंने दावा कि सभी लूटेरे जल्द सलाखों के पीछे होंगे।