BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
06-Jul-2024 02:56 PM
By First Bihar
CHAPRA: बिहार के सारण जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां बैंक कर्मचारियों की प्रताड़ना से तंग आकर एक दंपति ने अपनी जान दे दी। इस घटना इलाके से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं।
दोनों बुजुर्ग पति-पत्नी की पहचान सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के गमहरिया काला फुटानी बाजार निवासी रामईश्वर प्रसाद और उनकी पत्नी लालमुनी देवी के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपनी पोती की शादी के लिए दोनों पति-पत्नी ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी से लोन लिया था जिसे वो चुका नहीं पा रहे थे।
लोन नहीं चुकाने के बाद बैंक से लगातार कर्मचारियों को घर पर भेजा जाता था। आए दिन बैंक कर्मियों द्वारा दंपति को प्रताड़ित किया जाता है। लोन जमा करने के लिए धमकी दी जा रही थी। बैंक कर्मियों की इसी प्रताड़ना से तंग आकर पति-पत्नी ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। सारण जिले के छपरा-बलिया रेलखंड के रिविलगंज रेलवे स्टेशन पर दोनों बुजुर्ग पति-पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। यह भी बता लगाने में लगी है कि मृत दंपति ने किस बैंक से लोन लिया था और कौन-कौन कर्मचारी उनके घर पर लोन मांगने आते थे।