Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..
29-Oct-2024 06:32 PM
By First Bihar
DESK: बांग्लादेश की रहने वाली एक हिंदू महिला को भारतीय युवक से ऐसा प्यार हुआ कि दोनों ने साल 2007 मे ही शादी रचा ली थी। भारत सरकार द्वारा नागरिकता संसोधन अधिनियम यानी सीएए के लागू होने के बाद मोदी सरकार से भारतीय नागरिकता की मांग कर दी है। महिला ने इसके लिए आवेदन किया है।
इससे पहले भी महिला ने नागरिकता के लिए अर्जी लगाई थी लेकिन किसी कारणवश उसे नागरिकता नहीं मिल सकी थी। महिला साल 2007 में अपनी बीमार मां के साथ सिलचर आई थी और करीमगंज के बदरपुर के युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों की दोस्ती हो गई और बाद में दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर क्या था दोनों ने शादी रचा ली और महिला यहीं रहने लगी।
देश में सीएए लागू होने के बाद महिला ने भारत की नागरिका पाने के लिए आवेदन दिया है। उसे पूरी उम्मीद है कि इस बार सरकार उसकी मांग जरूर पूरा कर देगी। इससे पहले इसी साल अगस्त महीने में सिलचर निवासी दुलन दास बांग्लादेश से सीएए के तहत नागरिकता पाने वाले पहले प्रवासी बने थे।
सीएए के प्रावधानों के मुताबिक, महिला को इसका साक्ष्य देना होगा कि वह बांग्लादेश की निवासी थी और 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आई थी। आवेदक को यह साबित करना होगा कि वह 2014 से अभी तक भारत में ही रही है। महिला ने बांग्लादेश के अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र के साथ साथ शादी के साक्ष्य भी प्रस्तुत किए हैं।