ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान

भगवान भरोसे पटनावासी: बंद घर को शातिर चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति ले भागे, पुलिस नहीं ले रही एक्शन

24-Nov-2023 03:13 PM

By FIRST BIHAR

PATNA CITY: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। ऐसा लगता है कि इन्हें पुलिस का भी डर नहीं है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी के बाइपास थाना क्षेत्र के नवनीत कॉलोनी का है। जहां बेखौफ बदमाशों ने करीब 12 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। भीषण चोरी की इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


बेखौफ बदमाशों ने नवनीत कॉलोनी निवासी स्व. बैजनाथ प्रसाद के पुत्र अनिल कुमार के मकान को निशाना बनाया। मकान मालिक अनिल कुमार के घर में घुसकर 5 लाख के कीमती गहने, कपड़े और कैश चोरी कर ली। इसके साथ ही अनिल कुमार के दो किरायेदार रमेश सिंह और प्रवीण चंद्रा के घर को भी चोरों ने खंगाल दिया। पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी किरायेदार रमेश सिंह के कमरे से 4 लाख के सोने के जेवरात की चोरी की गयी तो वही वैशाली के राघोपुर निवासी प्रवीण चंद्रा के कमरे से 3 लाख के स्वर्ण आभूषण की चोरी कर ली गई। 


पीड़ित अनिल कुमार ने बताया कि छठ के मौके पर 18 नवंबर की शाम करीब 6 बजे वे अपने पुराने निवास स्थान बड़ी पटनदेवी गये हुए थे। घर पर छठ पर्व हो रहा था इसलिए पूरे परिवार के साथ पुराने घर पर गये हुए थे। वही घर के दो किरायेदार भी छठ पर्व पर अपने-अपने घर गये हुए थे। घर के विभिन्न कमरों और मेन गेट में ताला लगा हुआ था। बदमाशों ने मेन गेट से लेकर अंदर कमरे तक का ताला काटकर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। 


20 नवम्बर की दोपहर 2 बजे अनिल कुमार जब पूरे परिवार के साथ घर पर पहुंचे तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। जिसके बाद वे घर में गये तो देखा कि कमरे का ताला भी टूटा हुआ है कमरे के भीतर जब अनिल घुसे तो वहां के नजारे को देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। घर का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। घर में रखे अलमीरा को जमीन पर पटक कर तोड़ा गया था। अलमीरा में रखे सोने के आभूषण, कैश, कीमती कपड़े पर चोरों ने हाथ साफ किया। 


पीड़ित अनिल कुमार ने तुरंत इस घटना की सूचना बाइपास थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूरी घटना की जानकारी ली और मामले की छानबीन शुरू की। डॉग स्क्वायर्ड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। इस भीषण चोरी के मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस को इस मामले में कोई सफलता भी नहीं मिल पाई है। पीड़ित परिवार अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही इलाके के लोग भी भीषण चोरी की इस घटना से हैरान हैं। 

news image


news image


news image


news image


news image