ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / news / बालू लदे ट्रक से कुचलकर मां-बेटे की मौत, लोगों ने जमकर काटा बवाल

बालू लदे ट्रक से कुचलकर मां-बेटे की मौत, लोगों ने जमकर काटा बवाल

11-Apr-2024 12:46 PM

By First Bihar

ARA : बिहार में सड़क हादसे के मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। इसमें सबसे अधिक समस्या वैध और अवैध बालू लदे ट्रकों के ड्राइवरों से हो रही है। ये लोग ओवरलोडेड ट्रकों को ऐसे ड्राइव करते हैं कि आए दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की मौत हो रही है। बालू लदे ट्रक से सड़क दुर्घटना का एक ताजा मामला भोजपुर से सामने आ रहा है। जहां अनियंत्रित बालू लदे ट्रक से कुचलकर मां और उसके दो माह के पुत्र की मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बबाल काटा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले के कोईलवर थानाक्षेत्र अन्तर्गत आरा-छपरा हाइवे पर झलकुनगर के समीप गुरुवार की सुबह अनियंत्रित बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक महिला और उसके दो माह के बच्चे की मौत की मौत हो गई। मृतकों में पटना जिला के पुनपुन निवासी धनन्जय कुमार की 25 वर्षीय पत्नी तेतर देवी और दो माह का पुत्र करण शामिल हैं। जबकि, दुर्घटना में धनन्जय और उनका बड़ा पुत्र तीन वर्षीय चंदन भी जख्मी हो गया है।


वहीं, दुर्घटना में मौत के बाद आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए और आरा-छपरा फोरलेन को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके साथ ही ट्रक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सड़क जाम और हंगामे के कारण हाइवे पर वाहनों का परिचालन अवरूद्ध हो गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी लोगों को समझाने बुझाने में लगे हैं। हादसे का कारण बाइक पर चार सवारी और ट्रक का अनियंत्रित परिचालन बताया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। जबकि उसका चालक फरार हो गया।


बताया जा रहा है कि पटना जिले के पुनपुन निवासी धनन्जय अपने ससुराल बड़हरा थानाक्षेत्र के रामशहर गांव गए थे। गुरुवार को पत्नी और बच्चों समेत बाइक से वापस पुनपुन जा रहे थे कि उसी दौरान कोईलवर थानाक्षेत्र के झलकुनगर मोड़ के समीप तेज रफ्तार बालू लदे एक ट्रक ने कुचल दिया। जिससे मां और बेटे की मौत हो गई। जबकि, मृतका का पति और पुत्र घायल हो गए। उधर, आक्रोशित लोगों का कहना है कि हादसे के बाद पुलिस को सबसे पहले घायल पिता-पुत्र को अस्पताल ले जाना चाहिए था। लेकिन पुलिस घायल धनंजय की पत्नी और छोटे पुत्र के शव को लेकर चली गई। जबकि, दोनों घायल घटनास्थल पर ही तड़प रहे थे।