Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
16-Mar-2024 08:37 AM
By First Bihar
ARA : बालू सिंडिकेट में जुड़े धनबाद के बड़े बालू कारोबारी पुंज सिंह उर्फ पूरण सिंह के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है। पुंज सिंह उर्फ पूरण सिंह आदित्य मल्टीकॉम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में डायरेक्ट के पद पर तैनात हैं। पुंज सिंह गनारायण सिंह और उनके बेटे सतीश कुमार के साथ मिलकर बालू का कारोबार करते हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम बालू कारोबारी पुंज कुमार सिंह के कई ठिकानों पर रेड कर रही है। इसी कड़ी में बिहार में भोजपुर जिले के कोईलवर के धनडीहा स्थित श्रीराम वाटिका में भी ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। यह मामला 250 करोड़ से अधिक के राजस्व चोरी का बताया जा रहा है। अब इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम एक्शन में आई है और अलग -अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
इसके साथ ही बालू कारोबारी कृष्ण मोहन सिंह के घर भी ईडी की टीम द्वारा की जा रही है छापेमारी की जा रही है। ईडी की टीम कृष्ण मोहन सिंह केनगर थाना क्षेत्र के आन्नंद नगर मुहल्ला स्थित आवास पर रेड कर रही है। ईडी की 6 सदस्यीय टीम कृष्ण मोहन सिंह के चल अंचल संपत्ति की जांच पड़ताल कर रही है। कृष्ण मोहन सिंह बिहार के सबसे बड़े बालू की कंपनी ब्रॉडसन के अध्यक्ष रह चुके हैं।
मालूम हो कि, पुंज कुमार सिंह ब्रॉडसन के निदेशक भी रहे हैं। ऐसे में अब आरा के अलावे धनबाद में भी ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। इससे पहले पिछले साल सितंबर के महीने में बालू कारोबार से जुड़े पुंज सिंह उर्फ पूरण सिंह को ईडी ने रेड किया। बालू सिंडिकेट में पहले राधाचरण सेठ कन्हैया जगनारायण सिंह और सतीश कुमार के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सिंडिकेट से जुड़े धनबाद के बड़े बालू कारोबारी पुंज सिंह उर्फ पूरण सिंह के घर रेड किया ।
उधर, कुछ दिन पहले ही ईडी ने जेडीयू एमएलसी राधाचरण सेठ पर भी कार्रवाई की है और इसी महीने लालू यादव के करीबी राजद नेता सुभाष यादव के ठिकानों पर छापेमारी की थी। जिनके आलीशान घर से करोड़ों में कैश बरामद हआ था। सुभाष यादव न्यायिक हिरासत में है। ईडी की टीम भ्रष्टाचार के मामले में लगातार जांच कर रही है। इस मामले में सुभाष यादव की गिरफ्तारी हो चुकी है। जो बालू के कारोबार से जुड़ी ब्रॉडसन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक हैं। जिनके आलीशान घर की चर्चा पूरे शहर में है। रेड के दौरान घर से दो करोड़ कैश और कागजात बरामद हुए थे।