ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

बालू माफिया के खिलाफ पटना में बड़ी कार्रवाई, बिहटा पुलिस ने 33 लोगों को किया गिरफ्तार

10-May-2023 08:38 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के बिहटा इलाके में बालू माफिया के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कुल 33 लोगों को बिहटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 32 मोबाइल और 28 ट्रक भी जब्त किया गया है। अवैध बालू खनन और बालू के ओवरलोडिंग को लेकर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। 


बिहटा थाना क्षेत्र के सोन नदी के किनारे अवैध खनन में लगे 28 बालू लदे ट्रक को पुलिस ने जब्त किया। अवैध तरीके से बालू लदे 28 ट्रक को जब्त किये जाने के बाद पुलिस ने इलाके में छापेमारी कर कुल 33 लोगों को गिरफ्तार किया। बालू के अवैध धंधे में संलिप्त इन लोगों के पास से 32 मोबाइल भी बरामद किया गया है। 


घटना के जानकारी देते हुए बिहटा थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया की वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर सोन किनारे छापेमारी की गयी थी। इस दौरान अवैध तरीके से बालू लदे 28 ट्रक को जब्त किया गया। जिसमें 10 चक्का ट्रक, 12 ट्रक चक्का और 18 चक्का ट्रक शामिल है। वही इस मामले में 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इनके पास से 32 मोबाईल फोन भी बरामद किया गया है। जब्त किये गये मोबाइल की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर अन्य बालू माफिया को गिरफ्तार किया जाएगा। अवैध बालू के धंधे में जिनकी भी संलिप्तता होगी उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।