ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Home / news / बालू लदे वाहनों की अब लाल रंग की पट्टी से होगी पहचान :...

बालू लदे वाहनों की अब लाल रंग की पट्टी से होगी पहचान : अवैध खनन पर लगेगी रोक

16-May-2024 08:38 PM

By First Bihar

PATNA : बालू के अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इन वाहनों पर अब लाल रंग की पट्टी लगानी होगी, जिससे यह पता चलेगा कि कौन से वाहन में बालू है और कौन सी गाड़ी में बालू नहीं है। ऐसे में अब अवैध खनिज वाहनों की पहचान करना आसान हो जाएगा। जिससे बालू की अवैध ढुलाई की शिकायत की जा सकेगी।


बता दें कि बिहार सरकार ने अवैध बालू की ढुलाई पर रोक लगाने के लिए गाड़ियों में G.P.S. लगाना अनिवार्य किया था। बालू के अवैध खनन को और प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के लिए वाहनों में विशिष्ट पहचान लगाने पर भी जोर दिया है। ताकि मुख्य मार्ग से होकर गुजरने वाले बालू लदे वाहनों को देखकर ही पहचाना जा सके और पुलिस और जांच पदाधिकारी दूर से ही वाहनों को देखकर जांच के लिए सजग हो सकें। 


खान एवं भूतत्व विभाग ने इस संबंध में अपनी अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार एक जुलाई, 2024 से खनिज लदे वाहनों पर विशिष्ट पहचान अनिवार्य कर दिया गया है। विभाग द्वारा बालू के परिवहन हेतु खनन सॉफ्ट में निबंधित G.P.S. लगे वाहनों पर चारों तरफ से लाल रंग (Signal red) की 20 इंच चौड़ी पट्टी वाहन मालिकों को रंगवानी होगी और पट्टी पर चारो तरफ 06 इंच के साईज में खनन वाहन निबंधन संख्या (खनन सॉफ्ट में निबंधन संख्या) एवं वाहन संख्या अंकित करना अनिवार्य होगा। बालू बंदोबस्तधारी भी विशिष्ट पहचान अंकित किये गये एवं G.P.S. अधिष्ठापित वाहनों को ही परिवहन चालान निर्गत करेंगे।


खनिज लदे वाहनों के लाल रंग से रंगे होने के कारण प्रशासन द्वारा इसकी आसानी से जाँच की जा सकेगी। आम लोग भी ऐसे वाहनों पर निगाह रख सकेंगे एवं वाहन संख्या डालकर खनन सॉफ्ट पोर्टल पर यह जान सकेंगे कि उक्त वाहन के लिए बालू का चालन कब तक वैध है। आमजन नियम विरूद्ध परिवहन करने वाले वाहनों के बारे में जिला/ कंट्रोल रूम में शिकायत कर सकेंगे।


विशिष्ट पहचान के बिना यदि बालू का परिवहन करते वाहन पकड़ा जाएगा तो यह स्पष्टतः अवैध बालू के परिवहन का मामला होगा। इससे अवैध परिवहन पर सही ढंग से निगरानी रखी जा सकेगी। उच्चतम न्यायालय एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु कई निदेश राज्य सरकारों को दिये गये हैं। बिहार सरकार अवैध खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए दृढ़ संकल्पित है।