RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
27-Aug-2023 09:45 PM
By SONU
NAWADA: नवादा में एक जीजा हैवान बन गया। बकरी के चक्कर में उसने अपने साले की हत्या कर दी। ऐसा कर उसने साले और जीजा के रिश्ते को कलंकित कर दिया। दरअसल जीजा के खेत में साले की बकरी चली गयी थी। जो जीजा को नागवार गुजरा। उसने बिना सोचे समझे अपने साले पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। सिर पर लोहा लगने से साले की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद जीजा मौके से फरार हो गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और कड़ी से कड़ी दिये जाने की बात कह रहे हैं।
घटना नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र के एकनार गांव का है जहां मामूली विवाद में जीजा ने अपने साला की हत्या कर दी। मृतक की पहचान एकनार गांव निवासी स्वर्गीय बालेश्वर मांझी के 52 वर्षीय पुत्र कारू मांझी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कारू मांझी का बकरी उसके जीजा के खेत में चला गया था। इसी बात को लेकर जीजा गुस्सा हो गया था। बात इतनी बढ़ गयी कि जीजा ने लोहे के रॉड से साले के सिर पर वार कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। हत्या के बाद जीजा मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है वही पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।