ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / बख्तियारपुर से आए युवक ने अधिकारियों की खोली पोल, मुख्यमंत्री जी जब आप...

बख्तियारपुर से आए युवक ने अधिकारियों की खोली पोल, मुख्यमंत्री जी जब आप आए तो भाड़े पर लाकर स्ट्रीट लाइट लगा दिया

19-Sep-2022 12:10 PM

PATNA : बिहार में गठबंधन बदलने के पहले नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर और बाढ़ जैसे इलाकों का दौरा किया था। नीतीश कुमार का बख्तियारपुर से खास जुड़ाव रहा है और आज जनता दरबार कार्यक्रम में बख्तियारपुर से ही आए एक युवक ने सरकार के अधिकारियों की मुख्यमंत्री के सामने खोल दी। दरअसल, इस युवक ने जनता दरबार कार्यक्रम में पहुंचकर बताया कि कैसे उनके दौरे के वक्त टेंट वाले से भाड़े पर लेकर स्ट्रीट लाइट लगा दी गई थी और मुख्यमंत्री के वापस होते ही वह इस स्ट्रीट लाइट खोल दी गई।


बख्तियारपुर से आए फरियादी युवक ने जैसे ही नीतीश कुमार के सामने सच बोलना शुरू किया तो नीतीश कुमार ने उसे तुरंत टोका। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम तो गैबे ना किए थे जी, हम जब गए थे तो वहां बोले क्यों नहीं, बोलना ना चाहिए था। फरियादी युवक ने नीतीश कुमार को जवाब देते हुए कहा कि आपसे मिलने की चाहत थी लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई ,इसलिए जनता दरबार कार्यक्रम में आए हैं। युवक ने कहा कि उसके इलाके में जो पानी की टंकी लगी है उससे सप्लाई नहीं हो पा रहा। इसके बाद उसने स्ट्रीट लाइट वाली कहानी बयां कर दी।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तत्काल नगर विकास एवं आवास विभाग से जुड़े अधिकारियों और पटना डीएम को बुलाया। उनसे पूछा कि आखिर स्ट्रीट लाइट काम क्यों नहीं कर रहे। पटना डीएम ने कहा कि स्ट्रीट लाइट योजना पर अभी काम होना है, योजना की मंजूरी मिल चुकी है। नीतीश कुमार के सामने बख्तियारपुर के युवक ने अधिकारियों की पोल खोल दी लेकिन नीतीश कुमार अधिकारियों की सफाई पर भरोसा करके आगे बढ़ गए। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा।