खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
22-Jun-2023 01:29 PM
By First Bihar
PATNA: विपक्षी दलों की बैठक से पहले ईडी और आईटी की टीम ने नीतीश के करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी के साले के ठिकानों पर दबिश दी है। बेगूसराय के मटिहानी स्थित श्री कृष्ण मोहल्ला निवासी मंत्री विजय चौधरी के साले अजय सिंह उर्फ कारू सिंह के घर पर सुबह से इनकम टैक्स और ईडी की रेड चल रही है। बैठक से पहले नीतीश के मंत्री के ससुराल में छापेमारी पर सवाल उठने लगे हैं। पूरे मामले पर विजय चौधरी ने कहा कि बैठक को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।
विजय चौधरी ने कहा कि बेगूसराय में उनके निकल संबंधी के घर छापेमारी चल रही है। उन्होंने कहा कि उनके संबंधी अजय कुमार सिंह उर्फ कारू सिंह लंबे समय से कारोबार करते हैं और बिहार में सबसे अधिक टैक्स देने वाले लोगों में से एक हैं। सबसे अधिक टैक्स देने के बावजूद लोगों ने क्यों उनके यहां ईडी और आयकर विभाग की टीम को भेजा है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वे हमारे संबंधी हैं इसलिए तो उनके यहां ईडी और आईटी की टीम को तो नहीं भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार में वे जेडीयू कोटे से मंत्री हैं और कारू सिंह संबंधी हैं। केंद्र की बीजेपी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए बिहार में कल विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होने वाली है। उन्होंने संभावना जताई है कि बैठक को प्रभावित करने के उद्देश्य से ईडी और आईटी की टीम को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जो करना है कर लें लेकिन इसका कोई फायदा नहीं मिलने वाला है।