ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बाहर से आ रहे बिहारियों को लेकर हाई अलर्ट पर नीतीश सरकार, सीएम...

बाहर से आ रहे बिहारियों को लेकर हाई अलर्ट पर नीतीश सरकार, सीएम आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे समीक्षा

29-Mar-2020 02:30 PM

PATNA: कोरोना के खतरे को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन है. फिर भी बिहार के रहने वाले लोग दूसरे शहरों से पैदल ही आ रहे हैं. इसको लेकर बिहार सरकार हाई अलर्ट पर है.

सीएम नीतीश कुमार आज शाम चार बजे जिले के सभी डीएम, एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने वाले हैं. इस दौरान कई दिशा निर्देश देंगे. इस दौरान बिहार के चीफ सेक्रेटरी, होम सेक्रेटरी,  डीजीपी , आपदा प्रबंधन सेक्रेटरी, हेल्थ सेक्रेटरी भी मौजूद रहेंगे. 

दिल्ली से चले हजारों लोग

लॉकडाउन के बाद दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से हजारों की संख्या में बिहारी मजदूर पैदल ही चल दिए हैं. यह सिलसिला कई दिनों से चल रहा है. अगर इतने लोग बिहार में प्रवेश करते हैं तो संक्रमण का खतरा बढ़ेगा. इसको लेकर ही आज कई खास चर्चा होगी. 


बीमारी रोकना मुश्किल होगा

सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा था कि लॉकडाउन में विशेष बसों से लोगों को एक से दूसरे जगह भेजना ठीक नहीं है. इससे लॉकडाउन करने का कोई फायदा नहीं होगा. अगर इससे बीमारी फैलती है तो उसे रोक पाना मुश्किल होगा. नीतीश कुमार का यह बयान तब आया था जब दिल्ली और यूपी सरकार बसों के जरिए लोगों को उनके घर तक पहुंचाने का काम कर रही है. नीतीश कुमार ने सुझाव दिया था कि लोग जहां फंसे हुए हैं, उनके लिए उसी स्थान पर व्यवस्था की जाए. कैम्प लगाकर सरकार उन्हें ठहराए और भोजन की व्यवस्था करें.