ब्रेकिंग न्यूज़

VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार

Home / news / बहन की शादी से पहले भाई की उठी अर्थी, आक्रोशित लोगों ने किया...

बहन की शादी से पहले भाई की उठी अर्थी, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

12-Apr-2023 03:03 PM

By First Bihar

ARA : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान जाने की सुचना निकल कर सामने न आती हो।  इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक युवक की सड़क हादसें में मौत हो गई।  सबसे बड़ी बात है कि जिस घर में अगले महीने खुशियों की गीत बजने वाली थी उस घर में इस समय चीख पुकार मची हुई है। वहीं, इस घटना के बाद लोगों में भी काफी आक्रोश है वही वजह है कि सैकड़ों लोगों ने सड़क पर उतरकर आरा-सलेमपुर रूट बाधित कर दिया। 


मिली जानकारी के अनुसार, आरा-सलेमपुर मुख्य मार्ग मुफस्सिल थाना क्षेत्र के न्यू अल-हफीज कॉलेज के समीप चकिया मोड़ के पास मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने स्कूल जा रहे एक साइकिल सवार छात्र को रौंद दिया। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटकी सनदिया गांव निवासी हरेंद्र कुमार गोड़ बेटे करण कुमार के रूप में हुई है। इस लड़के की बहन की शादी  33 दिन बाद उसकी बहन की शादी होने वाली थी। बहन की शादी से पहले भाई की अर्थी उठने से इलाके लोग गमजदा हैं। वे मौलाबाग स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था।


वहीं, इस सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत से आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर गए और चकिया मोड़ के समीप आरा-सलेमपुर मुख्य मार्ग को जाम कर हो-हंगामा किया। सड़क पर टायर जलाकर आगजनी भी की गई ‌। सड़क जाम और हंगामे के कारण करीब साढ़े तीन घंटे तक परिचालन अवरुद्ध रहा‌। सड़क जाम कर रहे लोग मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने और अनियंत्रित परिचालन पर रोक लगाए जाने की मांग कर रहे थे। बाद में समझा -बुझाकर आक्रोश को शांत किया गया।


 इधर, इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, सूचना मिलने पर टाउन इंस्पेक्टर संजीव कुमार और मुफस्सिल थाना इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह वहां पहुंच गए है। करण अपने चार बहन व दो भाई में चौथे स्थान पर था। करण की बड़ी बहन अंशु की शादी अगले महीने मई में होने वाली है।10 मई को तिलक व 15 मई को बरात आने वाली थी । जिसको लेकर करण काफी उत्साहित था ।