रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत
16-Jan-2020 05:21 PM
By Ganesh Samrat
PATNA: बिहार में बागमती तटबंध के निर्माण में 500 करोड़ से ज्यादा के घोटाले का आरोप लग रहा है. आरोप ये है कि सरकार ने ब्लैक लिस्टेड की जा चुकी एक निर्माण कंपनी के मालिकों को दूसरी कंपनी के नाम पर ये काम दे दिया. वहीं बगैर काम कराये ही 5 अरब रूपये का भुगतान भी कर दिया गया. इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की जा रही है.
पूर्व सांसद अरूण कुमार ने लगाया आरोप
पूर्व सांसद अरूण कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बागमती दायें तटबंध के निर्माण से जुड़े कागजात जारी किये. अरूण कुमार ने आरोप लगाया कि इस काम को हैदराबाद की एक कंपनी को दिया गया था. इस कंपनी के मालिक वही लोग हैं जो पहले से ही बिहार में दूसरी कंपनी के नाम पर काम कर रहे थे. काम में ग़ड़बड़ी पाये जाने पर बिहार सरकार ने उनकी कंपनी को ब्लैक लिस्टेड कर दिया था. यानि उन्हें बिहार में कोई दूसरा काम नहीं मिल सकता था.
अरूण कुमार ने आरोप लगाया कि इस निर्माण कंपनी को चलाने वाले लोग पूर्व जल संसाधन मंत्री ललन सिंह के बेहद करीबी हैं. लिहाजा उन्हें काम देने के लिए ये चाल चली गयी. जिस कंपनी को ब्लैक लिस्टेड किया गया था उसके ही मालिकों को दूसरी कंपनी के नाम पर काम सौंप दिया गया.
बड़े घोटाले का आरोप
पूर्व एमपी अरूण कुमार ने कहा कि 500 करोड़ से ज्यादा से इस काम में कई अरब रूपये का घालमेल किया गया है. ठेका लेने वाली कंपनी ने दिखावे के लिए थोड़ा-बहुत काम किया और सरकार ने उसे पूरा पेमेंट कर दिया. अरूण कुमार का आरोप है कि इस खेल में सरकार में बैठे लोगों को मोटा कमीशन मिला.
मामले की सीबीआई जांच की मांग
बागमती तटबंध में घोटाले का आरोप लगाने वालों ने कोर्ट की निगरानी में मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है. पूर्व सांसद अरूण कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाली सीबीआई इन दिनों नीतीश कुमार पर ज्यादा ही मेहरबान है. लिहाजा सृजन से लेकर दूसरे मामलों में नीतीश कुमार को बेदाग छोड़ दिया. ऐसे में इस मामले की कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच होनी चाहिये. अरूण कुमार ने कहा कि इस मामले पर वे कोर्ट में याचिका दायर करेंगे.