ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की सदस्यता रद्द करने की मांग, केसों के तथ्य...

बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की सदस्यता रद्द करने की मांग, केसों के तथ्य छुपाने का लगा है आरोप

10-Jan-2020 01:58 PM

DHANBAD: बाघमारा से बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो एक बार फिर से चर्चा में बने हुए हैं. इस बार महतो की सदस्यता रद्द करने की मांग की गई है. आरोप लगाया गया है कि चुनाव के दौरान शपथ पत्र में केसों और सजायाफ्ता को लेकर गलत जानकारी दी हैं.

विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा ने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की सदस्यता रद्द करने की मांग की है. आरोप लगाया है कि महतो ने चुनाव के दौरान सिर्फ दो केसों में सजायाफ्ता बताया है. शपथ के अनुसार कतरास थाना कांड संख्या 120/2013 में 9 अक्टूबर 2019 को एसडीजेएम कोर्ट ने ढुल्लू महतो को धारा 323 में 12 माह, धारा 353 में 12 माह, धारा 332 में 18 माह, धारा 147 में 12 माह और धारा 225 में 18 माह की सजा दी थी. ये सजाएं जोड़ी जाएं तो 72 माह होता है. इसी तरह बरोरा कांड संख्या 307/2006 में भी 1 साल की सजा हुई थी. 

सुप्रीम कोर्ट के फैसला का दिया हवाला

आरोप लगाने वाले ने पत्र में 11 जनवरी 2005 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले की कॉपी का हवाला देते हुए लिखा है कि इसमें पांच जजों की पीठ ने एक ही मुकदमे में विभिन्न धाराओं में मिली सजा जोड़ते हुए केरल के विधायक प्रभाकरण बनाम पी जयाराजन केस में विधायक की सदस्यता कोर्ट ने रद्द कर दी थी. बता दें कि बााघमारा से बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो यहां से कई बार विधायक रह चुके हैं. वह हमेशा विवादों में रहते हैं. इन पर यौन शोषण से लेकर कई तरह के मामले इन पर दर्ज है.