छपरा में शराब छापेमारी के दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने बोला हमला, दो चौकीदार घायल तेज प्रताप यादव की JJD लड़ेगी बिहार विधान परिषद चुनाव, नवंबर में खाली होंगी 8 सीटें होली में नहीं बजेगा डीजे: अश्लील गाना बजाने वालों की भी खैर नहीं बिहार कृषि ऐप से अब घर बैठे होगा फार्मर रजिस्ट्रेशन, खाद और फसल सलाह बस एक क्लिक में BIHAR: संदिग्ध परिस्थिति में किन्नर की मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला शव बिहटा के नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप
04-Mar-2021 07:41 PM
By DEEPAK RAJ
BAGHA : बगहा रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन पर एक युवक आत्महत्या करने पहुंचा. युवक अपने हाथ और रेलवे ट्रैक में जंजीर बांधकर उसमें ताला मारकर ट्रेन आने का इंतजार कर रहा था. जिसकी सूचना मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची आरपीएफ ने युवक को समझा-बुझाकर बगहा रेलवे स्टेशन पर लाई. जहां से उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया गया.
जानकारी के मुताबिक थाना के गुदरी बाजार वार्ड नंबर 19 निवासी दीपक कुमार पिता रामनंदन यादव बृहस्पतिवार को दोपहर बगहा रेलवे स्टेशन के किलोमीटर नंबर 287 /01 पर अपने हाथ और पैर को जंजीर में बांधकर ट्रेन से हत्या करने की फिराक में था. तब तक अचानक पूर्वांचल एक्सप्रेस गोरखपुर से कोलकाता को जाने वाली आ गई. चालक द्वारा एक युवक को रेल पटरी पर बैठे देखकर ट्रेन चालक ने हर्न बजाना शुरू कर दिया. हर्न बजाने के बाद भी जब युवक पटरी से नहीं हटा तो चालक ने अपनी सूझबूझ से पूर्वांचल ट्रेन 05052 को कुछ दूर ही रोकते हुए युवक के पास पहुंचा. तो देखा के युवक ने अपने हाथ पैर को जंजीर से रेल लाइन में जकड़ कर बांधा हुआ है.
उसके बाद ट्रेन चालक ने बगहा रेल आरपीएफ को फोन कर घटना की जानकारी दी. रेल आरपीएफ के इंस्पेक्टर गोविंद सिंह ने पूरी टीम के साथ पहुंचकर युवक के हाथ से जंजीर को खोलते हुए उसे बगहा आरपीएफ कार्यालय लाई. उसके बाद पूछताछ में दीपक कुमार यादव ने बताया कि हमारे पाटीदारों के द्वारा हमारी जमीन को जबरन कब्जा कर लिया गया है. जिसको लेकर मैं पुलिस प्रशासन से लगातार गुहार लगाता रहा. लेकिन पुलिस प्रशासन के द्वारा मुझे कोई लाभ नहीं मिला, जिससे तंग आकर अपने आप को रेल पटरी पर हाथ पैर को बांधकर आत्महत्या करने पर मजबूर हो गया.
आरपीएफ कांस्टेबल गोविंद सिंह ने बताया कि इस घटना को लेकर लगभग एक घंटा पूर्वांचल एक्सप्रेस रुकी रही और ड्राइवर के सूझबूझ से एक युवक की जान बच गई. गोविंद ने बताया कि पूछताछ के बाद दीपक के माता-पिता को बुलवाया गया. जिसके बाद माता पिता ने दीपक को सुरक्षित अपने साथ ले गए.