अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
01-May-2023 08:34 AM
By First Bihar
PATNA : बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के पटना आगमन की सूचना पर बिहार की राजनीति गरमा गई है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव के बाद बिहार सरकार के एक और मंत्री सुरेंद्र राम ने बागेश्वर बाबा पर जमकर निशाना साधा है।
बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा है कि, धीरेंद्र शास्त्री ढोंगी बाबा है, ऐसे बाबाओं से हिंदू और सनातन धर्म दोनों बदनाम हो रहा है। ऐसे बाबाओं का देशहित, समाजहित, र्धमहित के लिए विरोध होना बहुत जरूरी है। ऐसे लोग ही एक दूसरे धर्म में लड़ाने की कोशिश करते हैं।
दरअसल, कैमूर सर्किट हाउस पहुंचे बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा कि, धीरेंद्र शास्त्री ढोंगी बाबा है। इसी तरह के ढोंगी बाबाओं से हमारा सनातन धर्म और हिंदू धर्म को यह लोग बदनाम कर रहे हैं। ऐसे ढोंगी बाबाओं का विरोध होना चाहिए और ऐसे ढोंगी बाबाओं का बहिष्कार होना चाहिए। इस देश में सभी धर्म सभी जाति और सभी मजहब के लोग एक दूसरे से प्रेम के साथ रहते हैं और एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं।
इससे आगे उन्होंने कहा कि, हम कहेंगे कि बाबा का बहिष्कार करना चाहिए। यह हिंदू - मुस्लिम कर एक धर्म दूसरे धर्म के लोगों को दूसरे धर्म के साथ लड़वाना चाहते हैं और आपस में प्रेम और भाईचारा है उसको खत्म करना चाहते हैं। यह देश हित के लिए, जनहित के लिए और धर्म हित के लिए जरूरी है।
आपको बताते चलें कि, बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेन्द्र शास्त्री पटना में 13 से 17 मई तक हनुमत कथा सुनाने वाले हैं। पहले यह कथा गांधी मैदान में प्रस्तावित था, लेकिन ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण को देखते हुए इसे पटना जिले के ही नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ में आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। धीरेंद्र शास्त्री 12 मई को पटना आ जाएंगे।