परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
26-May-2023 07:52 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर जेडीयू से निकलकर सामने आ रही है, जहां शराब पीने के मामले में गिरफ्तार हुए पार्टी के प्रदेश सचिव संजय चौहान के खिलाफ जेडीयू ने बड़ी कार्रवाई की है। शराब पीने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में जेडीयू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता को रद्द करते हुए अगले 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।
दरअसल, शराब पीने को सबसे बड़ा महापाप बताने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के ही प्रदेश सचिव को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह शराब के नशे में गिरफ्तार किया था। यूपी से शराब पीकर बिहार पहुंचे जेडीयू के प्रदेश सचिव संजय चौहान को मीरगंज थाने की पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के दौरान जेडीयू नेता ने खुद की सरकार होने का धौंस भी दिखाया था और कहा थी कि- हमारी सरकार है.. तुरंत सस्पेंड करवा देंगे। इस दौरान जेडीयू नेता ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का -मुक्की भी की थी।
जेडीयू नेता को गिरफ्तार करने के बाद एएलटीएफ की टीम उसे मीरगंज थाना ले आई थी, जहां से बाद में उसे छोड़ दिया गया था। शराब के नशे में गिरफ्तार होने के बाद जेडीयू नेता ने पार्टी की खूब फजीहत कराई। अब पार्टी ने कार्रवाई करते हुए शराबी नेता की प्राथमिक सदस्यता को रद्द कर दिया है और उसे 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने यह कारवाई की है।
