ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / बड़ी खबर: गिरिराज सिंह को मिला बेल, 6 महीने में केस होगा खत्म

बड़ी खबर: गिरिराज सिंह को मिला बेल, 6 महीने में केस होगा खत्म

10-Jun-2022 11:05 AM

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से जुड़ी हुई आ रही है, जिन्हें 2014 में रेल रोकने के मामले में बेल मिल गया है. इसके अलावा मंत्री राम सूरत राय, वीणा देवी, सुरेश शर्मा को भी बेल मिला है. कुल 23 BJP नेताओं की कोर्ट में पेशी हुई थी, जिसमें सभी को बेल दे दिया गया है. स्पीडी ट्रायल के तहत 6 महीने में केस खत्म किया जाएगा. 2014 में रेल रोकने के मामले में BJP नेताओं की कोर्ट में पेशी हुई थी.



आज यानी 10 जून को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की मुजफ्फरपुर ADJ-1 MP MLA कोर्ट में पेशी हुई. 2014 में रेल रोकने के मामले में 29 BJP नेताओं की आज पेशी हुई, जिसमें मंत्री राम सूरत राय, वीणा देवी, सुरेश शर्मा भी कोर्ट में हाज़िर हुए .फिलहाल इन सभी बीजेपी नेताओं को बेल मिल गया है.



गौरतलब है कि साल 2014 में गिरिराज सिंह समेत बीजेपी के कई नेताओं ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर एक दिवसीय 'रेल रोको आंदोलन' किया था. इस दौरान रेलगाड़ियों के बाधित रहने से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी. इसी दौरान पुलिस ने इन नेताओं को हिरासत में ले लिया था। तब से ही इन नेताओं के ऊपर केस चल रहा था, जिसमें आज सभी को बेल मिल गया है.