“Patna Holi 2026: पुलिस-सतर्क, रंग में भंग डालने वालों पर होगी कार्रवाई, इन नंबरों पर दें सूचना, इतने मजिस्ट्रेट होंगे तैनात” Bihar news : बिहार सीमाई इलाके में मदरसों की जांच शुरू, फेक करेंसी और तस्करी पर बड़ा ऑपरेशन होलिका दहन 2026: भद्रा के शुभ मुहूर्त में होलिका जलेगी, घर में बढ़ेगी सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा Bihar news : होली में चखना के साथ जाम छलकाना पड़ा महंगा ! रसूखदारों की शराब पार्टी पर छापा, बड़ा बाबू समेत 6 गिरफ्तार Bihar weather: होलिका दहन पर बिहार का मौसम: हल्की ठंडक के बीच बदलेगा मिजाज, कई जिलों में बादल और हवाओं का असर होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप
19-Apr-2021 03:27 PM
PATNA : बिहार विधान परिषद सचिवालय में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोरोना संक्रमण के कारण विधान परिषद में एक और कर्मी की मौत हो गई है. विधान परिषद में काम करने वाले सफाई कर्मी लाल बाबू राम की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हो गई है. लाल बाबू राम के निधन पर परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है.
इसके साथ ही विधान परिषद सचिवालय को अब 25 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है. 25 अप्रैल को हालात देखने के बाद परिषद सचिवालय खोलने पर विचार किया जाएगा. इसके पहले विधान परिषद में 2 कर्मियों की मौत हो चुकी है. पिछले दिनों एक सहायक की भी कोरोना संक्रमण के कारण हुई थी, जिसके बाद परिषद सचिवालय 18 अप्रैल तक बंद कर दिया गया था.
परिषद सचिवालय को अब 25 अप्रैल तक बंद करने की जानकारी कार्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी अजीत रंजन ने दी है. अजीत रंजन ने कहा है कि परिषद सचिवालय में कई दफे सैनिटाइजेशन का काम कराया गया है. लेकिन संक्रमण को देखते हुए कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने फिलहाल कार्यालय बंद रखने का फैसला किया है.