ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बड़ी खबर: बिहार में नगर निकाय चुनाव की हुई घोषणा, दो चरण में...

बड़ी खबर: बिहार में नगर निकाय चुनाव की हुई घोषणा, दो चरण में होगा चुनाव

30-Nov-2022 08:05 PM

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर नगर निकाय चुनाव से जुड़ी हुई सामने आ रही है। राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है। बिहार में दो चरणों में निकाय चुनाव कराने का फैसला लिया गया है।पहले चरण के लिए 18 दिसंबर को वोटिंग होगी और इसकी मतगणना 20 दिसंबर को कराई जाएगी। जबकि दूसरे चरण के चुनाव के लिए 28 दिसंबर को मतदान होगा और 30 दिसंबर को मतों की गिनती की जाएगी।


बता दें कि बीते 4 अक्टूबर को पटना हाई कोर्ट ने बिहार में चल रहे नगर निकाय चुनाव पर रोक लगा दिया था। पटना हाईकोर्ट ने कहा था कि बिहार सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछड़ों को आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया। हाईकोर्ट ने सबसे ज्यादा नाराजगी राज्य निर्वाचन आयोग पर जतायी थी। हाईकोर्ट ने बिहार का राज्य निर्वाचन आयोग को अपने संवैधानिक जिम्मेवारी का पालन करने में विफल बताया था। 


बता दें कि पटना हाईकोर्ट ने निकाय चुनाव में पिछड़ों को आरक्षण को लेकर दायर याचिका पर 29 सितंबर को सुनवाई पूरी कर ली थी। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को इस मामले में जल्द सुनवाई कर फैसला सुनाने को कहा था। 4 अक्टूबर 2022 को इस मामले पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल और एस. कुमार की बेंच ने अपना फैसला सुनाया था। हाईकोर्ट की बेंच ने कहा था कि स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जो आदेश दिया था, उसका बिहार में पालन नहीं किया गया। हाईकोर्ट ने निकाय चुनाव में अति पिछड़ों के आऱक्षण पर तत्काल रोक लगाते हुए राज्य निर्वाचन आयोग से कहा था कि उसने सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछड़ों के आरक्षण के लिए तय ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी नहीं की।


बिहार में पहले चरण के चुनाव की तारीख 10 दिसंबर निर्धारित की गई थी जबकि दूसरे चरण का चुनाव 20 दिसंबर को होना था। लेकिन ओबीसी के आरक्षण को लेकर पटना हाई कोर्ट ने निकाय चुनाव पर रोक लगा दी थी। कोर्ट के आदेश के बाद बिहार सरकार ने अक्टूबर में कमेटी का गठन कर लिया था। आज यानी 30 दिसंबर को ही राज्य सरकार द्वारा गठित डेडिकेटेड कमीशन की रिपोर्ट नगर विकास एवं विभाग ने बिहार निर्वाचन आयोग को प्रतिवेदन सौंपी है। जिसके बाद निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है।



news image