शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
29-Nov-2022 09:49 PM
PATNA: देश में बढ़ती जनसंख्या को लेकर चिंतित केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बक्सर में एलान किया कि अगर बिहार में बीजेपी की सरकार बनती है तो राज्य में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाएगा। गिरिराज सिंह के बाद अब बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने भी बढ़ती जनसंख्या को विकास में बाधक बताया है और बिहार सरकार से राज्य में जनसंख्या नियंत्रण कानून या नीति बनाने की मांग कर दी है।
सुशील मोदी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में पहले से ही दो बच्चों की नीति लागू है। इसे लागू करने का उद्देश्य धर्म से नहीं बल्कि जनसंख्या नियंत्रण का संबंध संसाधनों पर बढ़ते दबाव से है। सुशील मोदी ने कहा है कि बढ़ती आबादी विकास को बेअसर कर रही है। सुशील मोदी ने कहा कि एक तरफ कम बच्चे वालों को प्रोत्साहित करना और दूसरी तरफ वोट बैंक पर नजर रख कर जनसंख्या नियंत्रण कानून का अंधविरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून या नीति का किसी धर्म से संबंध नहीं है। बल्कि यह कानून बढ़ते प्रदूषण, घटते भूगर्भ-जल स्तर, स्कूल, अस्पताल, और रेलवे जैसे अन्य संसाधनों पर बढ़ते बोझ से निपटने के लिए अब अपरिहार्य हो गया है। इस पर राजनीति करना मानवता के लिए आत्मघाती है। इससे पहले बक्सर पहुंचे गिरिराज सिंह ने भी बिहार में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की वकालत की थी और कहा था कि बिहार में बीजेपी की सरकार बनी तो जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होगा।