PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं
04-Jan-2024 07:10 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में बीते एक सप्ताह से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। ऐसे में बिहार के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव की मांग की जा रही थी। जिसके बाद अब शिक्षा विभाग के आदेश पर स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। हालांकि स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव का यह आदेश फिलहाल कोशी प्रमंडल के तीन जिलों के लिए जारी किया गया है। बाकी जिलों में पहले की तरह की स्कूल चलते रहेंगे।
दरअसल, शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक के द्वारा सभी प्रमंडल आयुक्त को यह निर्देश दिया था कि शीतलहरी को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग को लेकर आवश्यक निर्णय ले सकते हैं। जिसके बाद कोशी प्रमंडल आयुक्त ने तीन जिलों सहरसा, मधेपुरा और सुपौल के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव का आदेश जारी किया है।
इस नए आदेश के मुताबिक, कक्षा 01 से कक्षा 08 तक 10:00 बजे पूर्वा० से 03:30 बजे अप० तक तथा कक्षा 09 से कक्षा 12 हेतु 09:30 बजे पूर्वा० से 04:00 बजे अप० तक संचालित किया जाएगा। कक्षा 03 से कक्षा 08 तक के छात्रों हेतु संचालित मिशन दक्ष एवं कक्षा 09 से कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए संचालित विशेष कक्षा भी अनिर्वाय रूप से उपरोक्त अवधि में ही सम्पन्न करा लिया जाए। यह आदेश 31 जनवरी तक लागू रहेगा।
उधर, स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव सिर्फ छात्रों के लिए किया गया है। शिक्षकों को कोई राहत नहीं दी गई है। जारी आदेश के अनुसार पूर्व की तरह सभी शिक्षक सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक स्कूल में मौजूद रहेंगे।