ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / news / BJP कार्यकताओं की शिकायत पर जागे सुशील मोदी, गोपालगंज और पूर्वी चंपारण के...

BJP कार्यकताओं की शिकायत पर जागे सुशील मोदी, गोपालगंज और पूर्वी चंपारण के DM से बाढ़ राहत को लेकर बात की

27-Jul-2020 06:55 PM

PATNA : BJP कार्यकताओं की शिकायत पर डिप्टी सीएम सुशील मोदी जाग गए हैं. बिहार में बाढ़ संकट को देखते हुए डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कमान संभाल ली है। डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने आज गोपालगंज और पूर्वी चंपारण जिलों में राहत कार्य की समीक्षा की। दोनों जिलों के डीएम से उन्होंने बात की है. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शिकायत की कि राजनीतिक दलों से जुड़े होने के कारण कई पंचायतों के मुखिया बाढ़ राहत व बचाव कार्य में मनमानी व भेदभाव कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक किचेन व नावों की संख्या बढ़ाने के साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में सूखा राशन व पर्याप्त संख्या में पाॅलीथिन शीट उपलब्ध कराने की भी मांग की है. इतना ही नहीं डिप्टी सीएम ने उत्तर बिहार पावर होल्डिंग कंपनी के एमडी को गोपालगंज के बरौली और बैकुंठपुर में जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का निर्देश भी दिया है।


गोपालगंज और पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारियों से मोबाइल पर बातचीत कर उपमुख्मंत्री सुशील कुमार मोदी ने वहां के बाढ़ प्रभावित प्रखंडों में बड़े पैमाने पर सामुदायिक किचेन शुरू करने, नावों की संख्या बढ़ाने, पर्याप्त मात्रा में सूखा राशन व पाॅलीथिन शीट के वितरण का निर्देश दिया। इसके साथ ही उत्तर बिहार पावर होल्डिंग कम्पनी के एमडी को भीषण बाढ़ की वजह से गोपालगंज के बरौली और बैकुंठपुर में बाधित बिजली को जल्द बहाल करने के लिए कहा। 


मोदी ने भूमि सुधार व राजस्व विभाग के सचिव को निर्देश दिया कि नव पदास्थापित अंचलाधिकारियों को अविलम्ब अपने-अपने अंचलांे में पदभार संभालने के लिए निर्देशित करें ताकि बाढ़ प्रभावित अंचलों में बेहतर तरीके से राहत कार्य चलाया जा सके। गोपालगंज व पूर्वी चम्पारण के डीएम को जिन प्रखंडों में अनुश्रवण समिति की बैठक नहीं हुई है वहां बैठक आयोजित करने व समिति के माध्यम से बाढ़ राहत कार्य को तेज करने का निर्देश दिया ताकि राहत कार्य में कोई मनमानी व भेदभाव नहीं हो। 

news image

इसके पूर्व गोपालगंज व पूर्वी चम्पारण के बाढ़ प्रभावित प्रखंडांे के भाजपा कार्यकर्ताओं से वर्चुअल बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री ने बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। ज्ञातव्य है कि 23 जुलाई की रात गंडक बराज से 4.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बरौली प्रखंड के देवपुर के निकट रिंग बांध और अनेक स्थानों पर सारण तटबंध तथा पूर्वी चम्पारण के संग्रामपुर के नजदीक भवानीपुर में चम्पारण तटबंध टूट गया था जिसके कारण इन दोनों जिलों के कई प्रखंड बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।