ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / बाढ़ पीड़ितों के बीच नीतीश को तलाशते रहे तेजस्वी, निराश होकर बोले.. मुख्यमंत्री...

बाढ़ पीड़ितों के बीच नीतीश को तलाशते रहे तेजस्वी, निराश होकर बोले.. मुख्यमंत्री की अंतरात्मा बंगाल की खाड़ी में डूब गई

22-Jul-2020 05:32 PM

PATNA : कोरोना संक्रमण के बीच बिहार के 8 जिले बाढ़ की समस्या का सामना कर रहे हैं। चार लाख से ज्यादा की आबादी बाढ़ से प्रभावित है लेकिन मुख्यमंत्री से लेकर बिहार सरकार के कोई भी मंत्री और आला अधिकारी अब तक बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने नहीं पहुंचे हैं। सरकार स्थानीय स्तर के अधिकारियों के भरोसे बाढ़ पीड़ितों तक मदद पहुंचाने का दावा कर रही है लेकिन शीर्ष नेतृत्व की उदासीनता का फायदा उठाते हुए तेजस्वी यादव आज बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंच गए। 


तेजस्वी यादव ने आज मधुबनी और दरभंगा जिला में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। नाव पर सवार होकर घंटों तेजस्वी मधुबनी में घूमते रहे और बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच उनका दुख दर्द जानने पहुंचे। इस दौरान बड़ी ही दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली। तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बाढ़ प्रभावित इलाकों में तलाशते नजर आए। तेजस्वी जहां कहीं भी बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचे उनसे सीधे पूछा कि नीतीश कुमार जी को कहीं देखा है या नहीं? बाढ़ पीड़ितों का जवाब तेजस्वी को निराश कर गया और आखिरकार उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार की अंतरात्मा बंगाल की खाड़ी में डूब गई है। 


बाढ़ पीड़ितों का दर्द देखने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में लोग मर रहे हैं ऐसे में अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास थोड़ी भी शर्म बची होती तो वह अब तक इस्तीफा दे दिए होते। मधुबनी के मधेपुर ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार बाढ़ में डूब गया और नीतीश जी के आंखों का आंसू सूख गया है। नीतीश जी यहां नहीं आएंगे क्योंकि 7 तारीख को अपनी कुर्सी बचाने के लिए उन्होंने वर्चुअल रैली का कार्यक्रम रखा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में जो लोग मर रहे हैं वह वहां से वोट करने के लिए जाएंगे। लोकतंत्र में लोक नहीं रहेगा तो तंत्र का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। तेजस्वी यादव ने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा है कि अगर आप चाहते हैं कि लोग वोट करें और सीधे शमशान चले जाए तो फिर लाशों के ढेर पर हम चुनाव नहीं होने देंगे।