ब्रेकिंग न्यूज़

पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा

Home / news / बड़ा रेल हादसा : एक्सप्रेस ट्रेन और मालगाड़ी की भीषण टक्कर : हादसे...

बड़ा रेल हादसा : एक्सप्रेस ट्रेन और मालगाड़ी की भीषण टक्कर : हादसे में अबतक पांच लोगों की मौत ; कई लोग घायल

17-Jun-2024 10:18 AM

By First Bihar

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी से आ रही है जहां एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। दार्जलिंग में सुबह-सुबह रंगापानी स्टेशन के पास खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को मालगाड़ी ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी है। इस रेल हादसे में अबतक पांच लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि 30 से 35 यात्री घायल बताए जाते हैं।


टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्सप्रेस ट्रेन की कई बोगियां पटरी से उतर गईं और क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में अबतक पांच लोगों की मौत हुई है जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। बोगियों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है। इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है।


रेल अधिकारियों के मुताबिक, एक्सप्रेस ट्रेन की तीन बोगियों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। घायलों को बोगियों से बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा जा रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि सिग्नल में आई समस्या के कारण मालगाड़ी उसी ट्रैक पर चली गई, जिसपर कंचनजंगा एक्सप्रेस खड़ी थी। फिलहाल रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।


पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘अभी-अभी दार्जिलिंग जिले के फाँसीदेवा क्षेत्र में एक दुखद रेल दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध हूँ। हालांकि विवरण की प्रतीक्षा है, कंचनजंगा एक्सप्रेस कथित तौर पर एक मालगाड़ी से टकरा गई है। बचाव कार्य और  चिकित्सा सहायता के लिए डीएम, एसपी, डॉक्टर, एम्बुलेंस और आपदा टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है। युद्धस्तर पर कार्रवाई चल रही है।


रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी रेल हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है, ‘एनएफआर क्षेत्र में बहुत ही दुखद रेल हादसा हुआ है। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मिलकर काम कर रही हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं’।


news image


news image


news image