समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
08-Apr-2020 12:48 PM
PATNA: कोरोना संकट के बीच तेजस्वी यादव ने बिहार के किसान, गरीब और छात्रों को लेकर सीएम नीतीश कुमार से आग्रह की है. तेजस्वी ने सरकार से आग्रह करते हुए छात्रों की तीन महीने की फीस माफ करन की मांग की है.
तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार जी से आग्रह है कि सर्वविदित है कि फ़रवरी माह में ओलावृष्टि से किसानों की फ़सल बर्बाद हो गयी है, और अब कोरोना महामारी के कारण ग़रीब, किसान, मज़दूर और छोटे व्यापारी वर्गों को खाने के लाले पड़ रहे है. बिहार के लाखों ऐसे किसान है जिन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उनका नामांकन निजी स्कूलों में करा रखा है. कोरोना महामारी के कारण निम्न आयवर्गीय लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय हो गयी है.
बिहार सरकार से आग्रह है कि किसानों के बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए तीन माह का फ़ीस माफ़ करे और जो छात्र और परीक्षार्थी छात्रावासों में रह रहे है उनको विशेष आर्थिक सहायता प्रदान की जाए. इसके साथ ही तेजस्वी ने सभी मकान मालिकों और कोचिंग संस्थानों से भी विनम्र आग्रह है कि लॉकडाउन और कोरोना को देखते हुए कुछ महीने के लिए विद्यार्थियों के किराए और फ़ीस में रियायतें दी जाए.