ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग, गाड़ी जलकर खाक, आधा दर्जन बच्चे झुलसे

26-Apr-2024 05:03 PM

By First Bihar

CHAPRA: छपरा के बनियापुर थाना क्षेत्र दाढ़ीबाड़ी गांव के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब बच्चों से भरी स्कूल बस में आग लग गयी। ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बस से बाहर निकाला गया। इस घटना में 5 बच्चे गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गये। सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना में पूरी तरह से जलकर बस खाक में तब्दिल हो गया। 


बताया जा रहा है कि सहजीतपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव स्थित “न्यू गुरुकुल शिक्षा निकेतन” का बस बच्चों को घर छोड़ने के लिए बनियापुर जा रहा था। तभी इसी बीच दाढीबाड़ी गांव के पास बस में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते बस धू धूकर जलने लगी। बस में लगी आग को लेकर स्थानीय लोग पहुंचे। इनकी मदद से बस में सवार सभी बच्चों को बाहर निकाला गया। 


वहीं बस में आग लगते हुए चालक फरार हो गया। गंभीर रूप से झुलसे पांच बच्चों को बनियापुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है। 


आग से झुलसकर घायल बच्चों में निखिल कुमार, आशीष कुमार, अंकिता कुमारी, गुंजन कुमारी, आशू कुमार शामिल है। इस घटना से परिजनों के बीच आक्रोश व्याप्त है। परिजनों ने इसके लिए स्कूल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। कहा है कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही के कारण यह घटना हुई।