BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
11-Mar-2024 05:52 PM
By First Bihar
SARAN: छपरा से संस्कार दीप इंटरनेशनल स्कूल की बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गयी। बस में करीब 50 बच्चे सवार थे। सिर और पैर में चोट लगने से कुछ बच्चे घायल हो गये। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। ग्रामीणों ने बस का शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला।
आनन-फानन में सभी बच्चों को प्राइवेट नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया। जहां सभी की हालत सामान्य बतायी जा रही है। घटना इसुआपुर थाना इलाके के डेटरा पुरसौली गांव की है। बताया जाता है कि डटरा पुरसौली गांव की ओर से संस्कार दीप इंटरनेशनल स्कूल की बस जा रही थी। सड़क खराब रहने की वजह से बस अनियंत्रित होकर बगल के खेत में पलट गयी। बस के पलटते ही अफरा-तफरी मच गयी।
बस में सवार बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर खेत में काम कर रहे किसान बस की ओर दौड़े। बस का शीशा तोड़कर बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला गया फिर घायल बच्चों को अस्पताल भेजा गया। वही इस घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधक द्वारा अन्य बच्चों को स्कूल लाया गया।