अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
23-Nov-2021 09:55 PM
PATNA: कोविड का संक्रमण कम होते ही बिहार समेत देश के ज्यादातर राज्यों में बच्चों के स्कूल खुल गये हैं. बिहार के स्कूलों में सारे बच्चों को बुलाकर क्लास ली जा रही है. लेकिन अब राजस्थान से जो खबर आ रही है वह डराने वाली है. राजस्थान के जयपुर में एक स्कूल में एक ही दिन में 12 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. स्कूल के 185 बच्चों का सैंपल लिया गया था जिसमें 12 बच्चे संक्रमित मिले हैं.
डे बोर्डिंग छात्र पाये गये कोरोना संक्रमित
ये मामला जयपुर के जयश्री पेड़ीवाल इंटरनेशनल स्कूल का है. ये स्कूल डे-बोर्डिंग है. यानि बच्चे रोज आकर पढ़ाई करते हैं, हॉस्टल में नहीं रहते. स्कूल के कॉडिनेटर ने बताया कि कोरोना के मद्देनजर छात्रों का चैकअप किया जाता है. स्कूल में मुंबई से आया एक कोरोना पॉजिटिव मिला था. इसके बाद उसके संपर्क में आने वाले सभी छात्रों की पहचान की गयी और उनकी जांच करायी गयी. इनमें 12 बच्चे पॉजिटिव मिले हैं. हालांकि सभी बच्चों में कोरोना का लक्षण दिख नहीं रहा यानि सभी एसिमटोमैटिक है.
स्कूल के कोर्डिनेटर ने मीडिया को जानकारी दी है कि 12 बच्चों के पॉजिटिव पाये जाने के बाद स्कूल को बंद कर दिया गया है. स्कूल ने तय किया है कि इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई चालू रहेगी, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं हो औऱ वे घर से ही पढ़ाई कर सकें. स्कूल प्रशासन ये तो नहीं बता रहा है कि कोरोना संक्रमित पाये गये बच्चे किस क्लास के हैं लेकिन जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक 11वीं क्लास के बच्चे पॉजिटिव पाये गये हैं.
जयपुर में 8 दिनों में 19 छात्र मिले पॉजिटिव
जयपुर में पिछले 15 नवंबर से सभी स्कूलों को 100 प्रतिशत क्षमता के साथ ऑफलाइन पढ़ाई शुरू करने की इजाजत दी गयी थी. इसके बाद लगातार बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाये जा रहे हैं. शहर में इस महीने अब तक 19 स्कूली बच्चे संक्रमित मिल चुके हैं. कोरोना से संक्रमित हुए एक ढाई साल के एक बच्चे की तो इलाज के दौरान मौत हो गई थी. शहर के बड़े स्कूलों में बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाये जा रहे हैं. इससे पहले सवाई मानसिंह स्कूल में कुछ बच्चे पॉजिटिव आए थे,. फिर जयश्री पेड़ीवाल स्कूल में भी पिछले दिनों एक छोटा बच्चा पॉजिटिव मिला था. उधर नीरजा मोदी स्कूल का भी एक स्टूडेंट पॉजिटिव पाया गया था.