ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!

Home / news / बच्चों को मिड डे मील देने से पहले चखेंगे हेडमास्टर, हरी झंडी...

बच्चों को मिड डे मील देने से पहले चखेंगे हेडमास्टर, हरी झंडी देने के बाद ही किया जाएगा वितरण

19-Apr-2022 10:02 PM

PATNA: मिड डे मील में आ रही शिकायतों को देखते हुए शिक्षा विभाग ने अहम फैसला लिया है। बच्चों को दी जाने वाली मध्याह्न भोजन योजन को आधा घंटे पहले स्कूल के प्रिसिंपल चखेंगे उसके बाद ही यह बच्चों के बीच वितरित होगा। बच्चों को परोसने से पहले खाना चखने वाले प्राचार्य इसकी गुणवत्ता को लेकर हरी झंडी देंगे। यह बताएंगे कि खाना बढ़िया है तभी इसका वितरण बच्चों के बीच किया जाएगा।   


सरकारी स्कूलों में बच्चों को दी जाने वाली मिड डे मील में कई तरह की शिकायते आ रही थी। कभी खाने में छिपकली मिलती थी तो कभी खाने की क्वालिटी बहुत खराब रहती थी जिसके कारण बच्चे इसे खाने से मना करते थे। पिछले दिनों ही यह देखने को मिला था कि चावल की जगह खुद्दी से बच्चों के लिए  भात बनाया गया था जिसे बच्चों ने खाने से इनकार कर दिया था उसे डस्टबिन में ले जाकर फेंक दिया था। 


इस तरह की शिकायतें आने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है कि अब बच्चों को भोजन परोसने के आधा घंटे पहले उस भोजन को स्कूल के हेडमास्टर को रोज चखना होगा। उनके द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने के बाद ही यह बच्चों को खाने के लिए दिया जाएगा। यह जिम्मेदारी शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों को भी दिया गया है कि जब कि स्कूल में निरीक्षण के लिए वे जाए वहां बन रहे मध्यान भोजन को बच्चों के साथ बैठकर खाएं। भोजन चखने के आधे घंटे बाद यदि यह सही रहा तब ही इसे बच्चों की थाली में दिया जाएगा।  


28 मार्च को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में यह निर्देश दिया गया कि विद्यालयों में संचालित मध्याहन भोजन की गुणवत्ता एवं मात्रा को सुनिश्चित किया जाए। इसे लेकर अनुश्रवण और निरीक्षण करना जरूरी है। शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों को विद्यालय के निरीक्षण के दौरान बच्चों के लिए बने भोजन को बच्चों के साथ बैठकर करने का निर्देश दिया गया। 


भोजन चखने के आधे घंटे के बाद ही यह बच्चों को खाने के लिए वितरण किया जाएगा। सभी प्रारंभिक विद्यालयों में पका-पकाया भोजन बच्चों के साथ करने का निर्देश दिया गया है। सभी प्रारम्भिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत यह निर्देश दिए गये हैं कि भोजन परोसने के 30 मिनट पूर्व उसे चखा जाए। हेडमास्टरों से अनुरोध किया गया है की वह भी पंक्ति में बैठ कर बच्चों के साथ खाएं ताकि अपनत्व की भावना जागृत हो सके। 


news image

news image