Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
06-Feb-2024 05:46 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में मंगलवार को बिजली के ट्रांसफार्मर के संपर्क में आने से एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के वासु टोल कबिया के समीप की है। एक बच्चे को बचाने के दौरान ट्रक ट्रांसफार्मर से सट गया और यह हादसा हुआ। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।
मृतक की पहचान नवादा जिला निवासी 30 वर्षीय मुन्ना यादव के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुन्ना यादव वासु टोल कबिया में अपने हाइवा से बालू गिराने आया था। वहां से वापस लौटने के दौरान जगदीशपुर-कबिया सड़क पर ट्रांसफार्मर के पास एक बच्चे को बचाने के क्रम में हाइवा ट्रांसफार्मर से सट गया। जिससे हाइवा में करंट प्रवाहित हो गया। करंट का झटका लगते ही खलासी कूद गया लेकिन ड्राइवर मुन्ना यादव की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई।
इस घटना की जानकारी मिलते ही लोग उमड़ने लगे और लोगों की काफी भीड़ लग गयी। लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर का एंगल निकला हुआ था इसे से ट्रक का संपर्क हो गया और यह घटना हुई। लोगों ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ट्रक ड्राइवर की मौत हुई है। ट्रांसफार्मर में एंगल निकला हुआ है लेकिन इसे आज तक ठीक नहीं किया जा सका है। पहले भी यहां लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जाएगा। भगवानपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की जा रही है।