ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

झारखंड में BJP के विजय रथ को रोकने के लिए महागठबंधन की कवायद तेज, बाबूलाल मरांडी और हेमंत सोरेन ने बंद कमरे में की गुफ्तगू

05-Sep-2019 02:05 PM

By 13

DESK: झारखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं. बीजेपी के विजय रथ को रोकने के लिए विपक्ष गोलबंद हो रहा है. रघवुर सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए महागठबंधन का फॉर्मूला सेट होता दिख रहा है. इसी क्रम में JVM प्रमुख बाबूलाल मरांडी और JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने धनबाद के सर्किट हाउस में बंद कमरे में तकरीबन 35 मिनट तक गुफ्तगू की. कयास लगाये जा रहे हैं कि दोनों नेताओं के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत हुई है. दरअसल JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन बदलाव यात्रा पर हैं, हेमंत सोरेन बुधवार की रात धनबाद सर्किट हाउस में ठहरे थे. जबकि JVM प्रमुख बाबूलाल मरांडी धनबाद कोर्ट में एक मामले में पेश होने के लिए बुधवार की रात सर्किट हाउस पहुंचे. जब बाबूलाल और हेमंत को आज सुबह यह जानकारी मिली कि दोनों एक ही सर्किट हाउस में ठहरे हुए तो दोनों नेता मिलने से खुद को रोक नहीं पाए. हेमंत सोरेन अपने कमरे से निकलकर बाबूलाल के कमरे में पहुंचे. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के साथ चाय पर चर्चा की. फिर समर्थकों को बाहर निकलने का इशारा किया. जिसके बाद बंद कमरे के अंदर दोनों नेताओं ने अकेले एक-दूसरे से करीब 35 मिनट तक गुफ्तगू की. मुलाकात के बाद बाबूलाल मरांडी ने मुस्कुराते हुए कहा-'जब दो राजनीतिक लोग मिलते हैं तो राजनीति की बातें होती ही हैं.' उन्होंने कहा कि राज्य के वर्तमान हालात पर चर्चा हुई है. मरांडी ने JVM महासचिव बंधु तिर्की की गिरफ्तारी पर बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 'बीजेपी सरकार विपक्ष पर दबाव बनाने के लिए ऐसी कार्रवाई करा रही है. इस गिरफ्तारी के माध्यम से सरकार एक भय का माहौल बना रही है. सभी दलों को मिलकर इससे निपटने की कोशिश करनी होगी.'