ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत

Home / news / बार बालाओं के अश्लील डांस के दौरान मोतिहारी में बवाल, वैशाली में जमकर...

बार बालाओं के अश्लील डांस के दौरान मोतिहारी में बवाल, वैशाली में जमकर हुई फायरिंग

21-Aug-2022 05:17 PM

DESK : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बिहार के विभिन्न जिलों में अनेकों कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान कई जगहों पर बार बालाओं के अश्लील डांस का भी आयोजन हुआ। मोतिहारी में जहां फरमाइशी गाने पर बार बालाओं द्वारा डांस नहीं करने पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई तो वहीं वैशाली में बार बालाओं के डांस के दौरान जमकर हथियार लहराए गए और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। इन दोनों की घटनाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


पहली घटना मोतिहारी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित पुरानी बाजार की है, जहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बार बाला के अश्लील डांस का आयोजन किया गया था। बार बालाएं अश्लील गानों पर जमकर ठुमके लगा रही थीं। इसी दौरान भीड़ में मौजूद कुछ लड़के बार बालाओं से दूसरे गाने पर डांस करने की फरमाइश करने लगे। जब बार बालाओं ने उनकी डिमांड पूरी नहीं की तो लड़के आक्रोशित हो गए और देखते ही देखते नौबत मारपीट तक पहुंच गई। आयोजकों और उपद्रवियों के बीच जमकर लाठी डंडे और चप्पल बरसाए गए। इस दौरान पूरा इलाका काफी देर तक रणक्षेत्र में बदला रहा।


इधर, वैशाली में भी बार बालाओं के डांस के दौरान जमकर बवाल हुआ। हाजीपुर के कटारा ओपी क्षेत्र के बकरुआ गांव में बार बाला के डांस का आयोजन हुआ था। बार बालाएं डांस कर रही थीं इसी दौरान कुछ युवक मंच पर चढ़ गए और बार बालाओं के साथ डांस करने लगे। इस दौरान मंच पर चढ़े लड़कों ने जमकर हथियार लहराया। जब लड़कों की इस करतूत का वहां मौजूद युवक ने विरोध किया तो वे आक्रोशित हो गए और युवक के घर पहुंचकर फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों के जुटने के बाद सभी लड़के मौके से फरार हो गए। दोनों ही मामले में मोतिहारी और हाजीपुर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।