ब्रेकिंग न्यूज़

Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे

Home / news / बाल कटाने गये पंडित जी की हज्जाम ने काट दी चुटिया, नहाते समय...

बाल कटाने गये पंडित जी की हज्जाम ने काट दी चुटिया, नहाते समय पता चला तो नाई पर किया मुकदमा

09-Aug-2021 07:02 PM

DESK: पूजा पाठ करा रहे पंडित जी की जब चुटिया ही न हो तो जजमान क्या कहेंगे। एक पंडित यही देखकर परेशान हो गये। बेचारे पंडित जी गये थे बाल कटवाने लेकिन नाई ने चुटिया ही काट डाली। नाराज औऱ परेशान पंडित जी ने थाने में FIR दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


देहरादून में हुआ वाकया

मामला उत्तराखंड के देहरादून का है. देहरादून के नवादा इलाके में रहने वाले पंडित शिवानंद पास के ही भावेश सैलून में अपना बाल कटवाने गये. नाई से बड़े प्यार से पंडित जी का बाल काटा. आइने में अपने बालों का स्टाइल देखकर पंडित जी खुश हुए. उन्होंने नाई को कहा कि वह बालों को कलर भी कर दे. पंडित जी ने बालों में कलर लगवाया औऱ घर लौट गये.

नहाने गये तो पता चला

नाई के सैलून से वापस लौटने के करीब एक घंटे बाद पंडित जी नहाने गये. बालों को धोया और उसी दौरान पता चला कि बाल काटने के साथ साथ चुटिया भी काट दी गयी है. नाराज पंडित जी तुरंत भावेश सैलून पहुंचे औऱ नाई से उलझ पडे. उन्होंने नाई को जमकर खरीखोटी सुनायी. बात बढते देख नाई इनसे माफी मांगने लगा लेकिन पंडित जी ने उसे माफ करने से इंकार कर दिया. 


पंडित जी ने दर्ज करायी एफआईआऱ

सैलून में नाई से बहस के बाद पंडित शिवानंद देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना पहुंचे और सैलून चलाने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. पंडित जी ने पुलिस को दिेये गये शिकायत में कहा है कि चूंकि बाल में कलर लगा था और सारे बाल चिपके थे इसलिए उन्हें पता ही नहीं चुटिया कट गयी है. एक घंटे बाद जब उन्होंने बाल को धोया और सिर पर हाथ फेरा तो पता चला कि चुटिया तो है नहीं. 


मामले की छानबीन कर रही पुलिस

पंडित शिवानंद की शिकायत के आधार पर नेहरू कॉलोनी थाना ने सैलून संचालक औऱ नाई भावेश के खिलाफ धार्मिक भावना आहत करने, मारपीट करने, गाली देने और जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की है. थानेदार राकेश गुसाई ने बताया कि पंडित शिवानंद द्वारा दर्ज कराये गये एफआईआर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी. 


वैसे हालिया दिनों में उत्तराखंड में पंडित की चुटिया काटने का ये दूसरा मामला सामने आया है. इससे पहले नैनीताल में भी ऐसा ही मामला सामने आया था. वहां विश्व हिन्दू परिषद के नेता विषंबर दत्त ने आरोप लगाया था कि जब वे सैलून में बाल कटवाने गये तो उनकी चुटिया काट ली गयी. विश्व हिन्दू परिषद के नेता ने नाई के खिलाफ धार्मिक भावना आहत करने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी.