पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
07-Sep-2021 10:21 PM
By SAURABH
SITAMARHI: सीतामढ़ी में बागमती नदी पूरे उफान पर हैं और लोगों पर कहर बरपा रही है। बागमती की विकराल रूप से मेजरगंज के रसूलपुर गांव के लोग दहशत के साये में जी रहे हैं। उनके समक्ष नदी के कटाव की समस्या सामने आ गयी है। जिसे लेकर वे अपना आशियाना तक को तोड़ने को मजबुर है। बागमती नदी की तेज धार के कारण कटाव अब गांव के आवासीय क्षेत्र तक जारी है।
कटाव की डर से लोग अपने मकान में लगे ईट, दरवाजे और खिड़कियों को तोड़ रहे है। वहीं कई लोग गांव छोड़कर ऊंचे स्थानों पर पलायन भी करना शुरू कर चुके है। इससे पहले ही बागमती की तेज धारा से किसानों की 55 एकड़ जमीन नदी में समाहित कर चुकी है। वहीं नदी की विकराल रूप जमीन को अपने अंदर समाहित करते हुए आवासीय क्षेत्र तक आ चुकी है।
जिससे अब रसूलपुर गांव के बागमती नदी किनारे बसे लोग अपने मकान को भी मजबूरी में तोड़ रहे हैं। उन्हें डर है कि उनका मकान भी उस नदी की विकराल रूप के कारण धारा में समाहित ना हो जाए। इस दहशत के बीच मेजरगंज सीओ कनुप्रिया मिश्रा ने आज कटाव स्थल का दौरा किया। वहीं प्रशासनिक उदासीनता से रसूलपुर गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस पूरे मामले पर जल संसाधन विभाग के एसडीओ कन्हैया कुमार का कहना है कि विभाग की ओर से लगातार कटाव रोकने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन धरातल पर जो दृश्य है वह कुछ और ही बयां कर रहा है।
गौरतलब है कि बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा कुछ दिन पहले ही सीतामढ़ी दौरे पर आए थे। उस समय भी लोगों ने इस मामले को मंत्री के समक्ष रखा था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। स्थानीय भाजपा विधायक अनिल कुमार ने इसे लेकर विभाग को पत्र भी लिखा लेकिन नदी के कटाव को रोकने के लिए अब तक कोई प्रयास नहीं किया गया है। धीरे-धीरे नदी के कटाव के कारण कई घरों का अस्तित्व ही खत्म हो गया है। लोग भय के साये में जिन्दगी गुजार रहे हैं।



