ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / अयोध्या पर आज सुप्रीम फैसला सुनाएंगे यह 5 जज, देशभर को फैसले का...

अयोध्या पर आज सुप्रीम फैसला सुनाएंगे यह 5 जज, देशभर को फैसले का इंतजार

09-Nov-2019 06:59 AM

DELHI : अयोध्या के मामले पर सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुनाएगा. सुबह 10.30 बजे चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच फैसला सुनाएगी। बेंच ने लगातार हिंदू और मुस्लिम पक्ष की दलीलें सुनने के बाद 16 अक्टूबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुवाई में पांच जजों की पीठ इस फैसले को सुनाएगी। इस पीठ में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एस.ए.बोबड़े,जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़,जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस अब्दुल नजीर शामिल हैं। 

फैसले को देखते हुए गृह मंंत्रालय ने सभी राज्यों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। फैसला सुनाने से पहले शुक्रवार को ही सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी, डीजीपी ओमप्रकाश सिंह समेत कई वरिष्ठ अफसरों से फैसले को लेकर उत्तर प्रदेश की सुरक्षा तैयारियों पर बातचीत की थी। यूपी के अयोध्या जिले को चार जोन- रेड, येलो, ग्रीन और ब्लू में बांटा गया है। विवादित परिसर, रेड जोन में स्थित है। 

इस फैसले को लेकर यूपी सरकार ने सभी स्कूलों और कॉलेजों को सोमवार तक बंद रखने का आदेश दे रखा है। अयोध्या में धारा 144 लागू है। यह फैसला सुरक्षा के ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पीएम मोदी ने देशवासियों से शांति और सौहार्द बनाये रखने की अपील की है। आज सुबह 8.30 बजे यह सभी जज फैसला सुनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचेंगे और 10.30 बजे से फैसला आना शुरू होगा।