Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह पटना में महिला रोजगार मेला: 2000 महिलाओं को नौकरी का मौका, 16–17 मार्च को बिहार सरकार का मेगा जॉब फेयर Bihar gas crisis : बिहार में गैस सिलेंडर को लेकर भटक रहे लोग, केवाईसी नियम ने बढ़ाई जनता की परेशानी; सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन Patna Metro : इस दिन से मलाही पकड़ी स्टेशन तक दौड़ेगी पटना मेट्रो , डिप्टी सीएम ने दिया अपडेट नीतीश सरकार का खजाना खाली, किसानों को नहीं मिलेगी कर्पूरी योजना की राशि, 13 मार्च को मिलेगा PM निधि का पैसा जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद
13-Jun-2020 03:39 PM
BHAGALPUR : भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर अपराधी पप्पू यादव को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पप्पू यादव को उसके सहयोगी गुड्डू यादव के साथ गिरफ्तार किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इस्माइलपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात को गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली कि पप्पू यादव किसी शख्स की हत्या की सुपारी ली है. जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने पप्पू यादव को रडार पर लिया और छापेमारी शुरू कर दी.
इस्माइलपुर पुलिस को सूचना थी कि पप्पू यादव ने किसी व्यक्ति की हत्या करने के लिए सुपारी ली है और वह जल्दी ही घटना को अंजाम देने वाला है. हरकत में आई पुलिस ने सबसे पहले पप्पू को रडार पर लिया और पुलिस बलों के साथ छापेमारी शुरू कर दी.
अनिल मंडल नाम के एस शख्स ने पप्पू को 10000 का एडवांस भुगतान कर दिया गया था. हत्या के लिए हथियारों का इंतजाम भी अनिल मंडल ने किया गया था. लेकिन पुलिस के एक्टिव होने की वजह से बड़ी वारदात टल गई. बता दें कि पप्पू यादव कुछ माह पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था. वह इस्माइलपुर के ग्रामीण चिकित्सक के 13 वर्षीय पुत्र की गोली मार कर हत्या कर देने के मामले में मुख्य आरोपी बतौर सुपारी किलर था. पुलिस उसे गिरफ्तार करने के साथ ही साथ पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है.