ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बालिका गृह से रिहा युवती ने सोशल मीडिया पर लगाई सुरक्षा की गुहार, परिजनों से बताया जान का खतरा Bihar News: बालिका गृह से रिहा युवती ने सोशल मीडिया पर लगाई सुरक्षा की गुहार, परिजनों से बताया जान का खतरा Bihar Budget Session : बिहार में बिजली बिल बकाएदारों के लिए राहत, ऊर्जा मंत्री ने इन चीजों में दी बड़ी छूट Patna Crime News: पटना में बुजुर्ग व्यक्ति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी; CCTV फुटेज आया सामने Patna Crime News: पटना में बुजुर्ग व्यक्ति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी; CCTV फुटेज आया सामने Bihar News: महोदय...आप हमारे अंगरक्षक हैं, भाजपा विधायक की यह बात सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके, हंसते हुए अध्यक्ष बोले- अंगरक्षक नहीं संरक्षक बोलिए... Bihar teachers : बिहार में शिक्षा सेवकों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस काम के लिए मिलेंगे 10-10 हजार रुपये आर्थिक सहायता SUCCESS STORY: कौन है बिहार के गौतम कुमार? बिहार के खाने को दिलाई ग्लोबल पहचान, पीएम मोदी तक पहुंची थाली Padma Shri : हुजूर..आपको तो पद्मश्री मिलनी चाहिए, भाजपा विधायक की बात सुनकर गदगद हो गए स्पीकर, मंद -मंद मुस्कुराने लगे प्रेम कुमार Bihar Land Survey : ''कार्रवाई शब्द बेहद आसान लगता है ...', विधानसभा में बोले विजय कुमार सिन्हा- हम एक्शन नहीं लेते इनाम देते हैं ...

अवध विजय के लिए विधानसभा में आज मुकाबला, आंकड़े NDA के पक्ष में

अवध विजय के लिए विधानसभा में आज मुकाबला, आंकड़े NDA के पक्ष में

25-Nov-2020 07:28 AM

PATNA : 17वींं विधानसभा का अध्यक्ष कौन होगा इसका फैसला आज हो जाएगा. लगभग 5 दशक बाद बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव होने जा रहा है. एनडीए की तरफ से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री विजय सिन्हा उम्मीदवार हैं जबकि महागठबंधन ने आरजेडी के पुराने दिग्गज अवध बिहारी चौधरी को मैदान में उतारा है

विधानसभा में आंकड़ों का गणित बताता है कि एनडीए के उम्मीदवार विजय सिन्हा की जीत तय है. एनडीए के पास फिलहाल 243 सदस्यों वाली विधानसभा में 126 विधायकों का समर्थन है. जिसमें बीजेपी के 74 जेडीयू के 43 हम और वीआईपी के 4 - 4 विधायकों के साथ-साथ निर्दलीय सुमित सिंह का भी साथ है. जबकि महागठबंधन के बाद फिलहाल 110 से ज्यादा विधायकों का नंबर नजर नहीं आ रहा. कुछ विधायक ऐसे हैं जिन्होंने अब तक अपना पता नहीं खोला है लेकिन उनकी राय में स्पीकर का चुनाव सर्वसम्मति से होना चाहिए. एआईएमआईएम के पांच, बीएसपी के एक, लोजपा के एक विधायक की भूमिका पर सबकी नजर है.

 विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11:00 बजे शुरू होगी और प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी सदन में नए स्पीकर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करेंगे. मत विभाजन के बाद नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग जाएगी और आज ही वह पदभार संभाल लेंगे.  विधानसभा अध्यक्ष पद संभालने के बाद आज सदन को संबोधित करेंगे और उसके बाद विधानसभा की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी जाएगी. गुरुवार को राज्यपाल फागू चौहान संयुक्त सदन में अभिभाषण करने वाले हैं.